{"_id":"57f559a24f1c1baf2726fe4a","slug":"so-tight-was-burnt-alive-by-sohde","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे ने तंग किया तो जिंदा जल गई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे ने तंग किया तो जिंदा जल गई
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 06 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजियापुर में रहने वाली 10 वीं की छात्रा को शोहदे ने इतना परेशान किया कि उसने मंगलवार को अपने घर में ही आत्मदाह कर लिया। अस्पताल में काफी जतन के बाद भी डॉक्टर उसे बचा नहीं पाए। परिवार वालों का कहना है कि शोहदा शादी के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा न करने पर छात्रा और उसके घर वालों को घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देता था। पुलिस ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज में 10 वीं में पढ़ती थी। घर वालों का कहना है कि वह रिक्शे से स्कूल जाती थी तो हजियापुर का ही अंकित ठाकुर तीन महीने से उसका पीछा करता था। वह अश्लील बातें करता था। कई बार वह छात्रा को धमकाने के लिए उसके स्कूल भी पहुंच गया। छात्रा ने घरवालों से इस बात की शिकायत की थी मगर बदनामी के डर से वे पुलिस में जाने से बचते रहे। इससे अंकित के हौसले और बढ़ गए। उसने घर जाकर शादी न करने पर छात्रा, उसके इकलौते भाई समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पिता ने बताया कि छात्रा को डरा सहमा देख दो दिन से वह खुद उसे छोड़ने और लेने जाते थे। मंगलवार दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर बेटी को लेकर घर लौटे। वह ससुराल से आई दो बड़ी बेटियों से बातें कर रहे थे। तभी छात्रा रसोई में गई और मिट्टी का तेल अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली। उसकी चीख सुनकर दौड़े परिवार वालों ने बमुश्किल आग बुझाई, लेकिन तब तक वह बुरी तरह झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसकी मौत हो गई। पिता की ओर से मंगलवार शाम को ही थाना बारादरी में तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर पुलिस ने अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। देर शाम उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन