{"_id":"580a46ae4f1c1b9f1b7055ea","slug":"smuggling-of-jharkhand-up-punjab-drug-supply","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड से तस्करी, यूपी पंजाब में नशे की सप्लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झारखंड से तस्करी, यूपी पंजाब में नशे की सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 22 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए नशे के कारोबारी।
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
झारखंड से अफीम लाकर यूपी और पंजाब तक सप्लाई करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के दो तस्करों को सुभाषनगर पुलिस ने दबोच लिया। तस्करी करके लाई गई अफीम की रकम बैंक खाते में जमा की जाती थी। इस गिरोह में एक महिला भी शामिल है।
एसपी सिटी समीर सौरभ ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी कि शुक्रवार सुबह अलीगंज इलाके के दो तस्कर बाइक पर शहर की ओर आ रहे थे इन्हें चेकिंग के दौरान रामगंगा तिराहे पर दबोच लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर 1 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े जाने वाले अलीगंज थाना क्षेत्र के कुंडरिया फैजुल्लापुर निवासी ओमस्वरूप और धनेती खड़कपुर का खुन्नीलाल हैं। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे अफीम झारखंड के रांची जिले से खरीदकर लाते थे। इसकी सप्लाई पश्चिमी यूपी के कई शहरों और पंजाब में करते थे। गौरतलब यह कि तस्कर अफीम का सौदा फोन करके उसकी रकम बेचने वाले के बैंक खाते में जमा कर देते थे। उनके गिरोह में शामिल महिला अफीम लाने में मदद करती थी। एसपी सिटी ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम जमा की जाती थी इनके बारे में छानबीन की जा रही है।