फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack create large market Bareilly

स्मैक की बड़ी मंडी बना बरेली

Mon, 01 Feb 2016 01:19 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 01 Feb 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नशे के सौदागरों की बड़ी मंडी बनता जा रहा है बरेली। पहाड़ों तक बरेली से सप्लाई पहुंच रही है। जंक्शन पर लड़की के साथ पकड़े गए तीन लड़के भी तो गंगापुर की महकिया से ही स्मैक खरीदकर कोटद्वार ले जा रहे थे, लेकिन जीआरपी ने उनकी बात को इतनी हल्के में लिया कि छापामारी करने की जरूरत ही नहीं समझी। लड़कों के पकड़े जाते ही महकिया के घर छापा मारा गया होता तो भारी मात्र में स्मैक की खेप भी मिल सकती थी।
विज्ञापन

बरेली के नशे से सौदागर झारखंड से स्मैक मंगाने के बाद पंजाब और उत्तराखंड के अलावा पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सप्लाई करते हैं। फरीदपुर के सपा नेता के पकड़े जाने के बाद नेताओं के संरक्षण में नशे का कारोबार होने का भी खुलासा हो चुका है। हाइवे पर फरीदपुर में स्थित ढाबों से स्मैक की सप्लाई हो रही है। होता यह है कि पुलिस कैरियर को पकड़ने के बाद चुप होकर बैठ जाती है। असली गुनहगार तक पहुंचने से पहले ही सौदेबाजी हो जाती है। यही वजह है कि बरेली में नशे का कारोबार का बढ़ता ही जा रहा है। गंगापुर, पुराने शहर में एक नहीं तमाम स्मैक के अड्डे हैं। पुड़िया तो सड़क चलते मिल जाती हैं। शहामतगंज से सेटेलाइट बस अड्डे तक पान के खोखे से लेकर चाय के होटलों तक पर स्मैक खुलेआम बिक रही है, लेकिन पुलिस किसी के खिलाफ कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। वजह साफ है कि सबकी हर महीने बंधी हुई रकम आती है।
विज्ञापन


लड़की पर पुलिस ने रहम कर दिया
बरेली। नशे के सौदागर कोटद्वार के लड़कों के साथ पकड़ी गई लड़की पर जीआरपी ने रहम कर दिया। बताया जा रहा है कि मंगलवार को लड़की की शादी होने की वजह से जीआरपी ने उसकी पहली गलती माफ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून के टैक्सी चालक राकेश रावत के साथ लड़की की शादी होने वाली है। लड़की के माता-पिता नहीं है। उसकी बड़ी बहन शादी कर रही है। सौरभ नेगी लड़की का प्रेमी है। वह उसे दो हजार देने का लालच देकर साथ लाया था। शादी में खर्च करने के लिए लड़की के लिए दो हजार रुपये ही बहुत थे। इसलिए वह उसके साथ चली आई थी। पुलिस ने लड़की की बहन को सूचना देकर बुला लिया है।


दस हजार रुपये में खरीदी थी स्मैक
नजीबाबाद जाने के लिए चारों जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। जीआरपी के मुताबिक सौरभ नेगी कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहा है। सुमित मजदूरी करता है। दसवीं पास करने के बाद से राहुल अपने चाचा के साथ प्रॉपर्टी डीलिंग के धंधे में लगा हुआ है। दस हजार रुपये में उन्होंने गंगापुर से स्मैक खरीदी थी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed