{"_id":"5782a6e94f1c1b446c7fca2e","slug":"sledgehammer-hit-the-innocent-strangled","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम ने मासूम को गला दबाकर मारा था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेरहम ने मासूम को गला दबाकर मारा था
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 11 Jul 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 माह की मासूम की गला दबाकर ही हत्या की गई थी। रविवार को शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इसके साथ ही सवाल खड़ा हो गया है कि बच्ची का हत्यारा कौन है। बच्ची का पिता अपनी दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए शनिवार को शव लेकर बारादरी थाने पहुंचा था। रविवार को बच्ची के मामा ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ थाना में तहरीर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रिजर्व विसरा व गला जांच के लिए भेजा जाएगा।
सतीपुर इलाके की चंद्रगुप्तपुरम कालोनी में रहने वाले मोहित चौधरी अपनी बच्ची रजनी उर्फ कनक की हत्या का आरोप अपनी दूसरी पत्नी रिंकी पर लगा रहा है। बच्ची की मां रानी के भाई ने अपने बहनोई मोहित के आरोपों को झूठा बताया है। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद ननकू बोले, बहन की पिछले साल दिसंबर में बीमारी से मौत हो गई। वह मायके में ही हमारे साथ रहती थी, मार्च में बहन की होली के बाद बहनोई बिहार की रिंकी से शादी कर लाया। इसके बाद अप्रैल में आकर जबरदस्ती भांजी को ले गया। ननकू का कहना है कि भांजी कनक को बहनोई मोहित ने ही गला घोंटकर मारा है, वह अपनी दूसरी पत्नी रिंकी को झूठा फंसा रहा है।
अचानक तड़पने लगी बिटिया, गोद में लिया तब तक प्राण उड़ गया
मोहित की दूसरी पत्नी रिंकी ने बताया कि बिटिया को मैंने सुबह 11 बजे मालिश करके नहलाया। वह उल्टी करने लगी। दूध की शीशी उबालकर दूध भरकर उसे पिलाया। इसके बाद कमरे में खाट पर उसे लिटाकर मैं रसोई में दूध गर्म करने चली गई। वह फिर रोने लगी, उसने अम्मा करके आवाज दी। मैं भागकर आई और उसे गोद में उठाया। वह तड़प रही थी, अचानक उसके प्राण उड़ गए।
विज्ञापन
बहनोई ने मेरी भांजी को मारा है
सुभाषनगर इलाके के ननकू ने बताया कि बहन रजनी की शादी चार साल पहले मोहित से हुई थी। शादी के एक साल बाद बहन के एक बेटा हुआ, इसके बाद से वह बीमार रहने लगी थी। मोहित ने इलाज कराने से हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद वह मायके में रहकर ही उसका इलाज चल रहा था। बताया कि एक साल का बच्चा घर के बाहर नाले में डूबने से मर गया था। मोहित बरेली में अपनी दादी मंगली देवी के साथ रहता है जबकि उसके मां-पिता और पूरा परिवार बिहार में रह रहा है।