फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   "Sir , my drunken husband jailed for two '

‘सर, मेरे शराबी पति को जेल भेज दो’

Mon, 28 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्ययूराो,अ मर उजाला बरेली।
ब्ययूराो,अ मर उजाला बरेली। Updated Mon, 28 Mar 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
 पति दिन भर शराब पीकर दूसरी औरतों से चैटिंग करता है, अपने कारोबार का रुपया सट्टे में गंवा रहा है। उसे जेल में डाल दो, उसकी हरकतों से मेरे बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है।’ 
विज्ञापन

दो बच्चों को साथ लेकर रविवार को रुहेलखंड चौकी पहुंची एक महिला ने पुलिस से पति पर कार्रवाई कराने की मांग की। चौकी इंचार्ज ने पति को हड़काकर दंपति का फैसला कराया। रुहेलखंड थाना क्षेत्र की एक पॉश कॉलोनी में पति और दो बच्चों के साथ रह रही महिला की शादी दस वर्ष पहले हुई थी। उसका पति महानगर में एक ट्रेवल एजेंसी का मालिक है। विवाहिता का आरोप है कि पति को शराब पीने की आदत है। वह ट्रेवल एजेंसी के अपने कारोबार पर ध्यान नहीं देता है। शराब पीकर कई-कई दिन घर में पड़ा रहता है। शराब पीने से मना करने पर वह उसे और दोनों बच्चों को मारता-पीटता है।  महिला ने बताया कि वह बीते तीन माह से दोबारा पति संग रह रही है। एक साल पहले परेशान होकर उसके पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का केस भी दर्ज कराया था। बाद में पति ने शराब न पीने का वादा कर समझौता कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि पति दिन रात दूसरी औरतों के साथ व्हाट्सएप पर चैटिंग करता रहता है। चौकी इंचार्ज के सामने बुरी तरह बिलख रही महिला कहती रही कि पति की इच्छा के कारण उसने मॉडर्न कपड़े भी पहनने शुरू कर दिए पर वह दूसरी औरतों से संबंध खत्म नहीं कर रहा है। चौकी में महिला के दोनों बच्चे मां को चुपाते रहे। महिला पति को बच्चों की दुहाई देते हुए सुधर जाने की दुहाई देती रही। चौकी में मौजूद पति दूसरी महिला से संबंध के आरोप को नकारता रहा। चौकी इंचार्ज रविशंकर के हड़काने पर वह शराब न पीने का वादा करके पत्नी और बच्चों को घर लेकर चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed