{"_id":"5e5cd8c18ebc3eeacf241143","slug":"shahjahanpur-women-attempts-suicide-in-sp-office-for-not-registering-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नहीं दर्ज की दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट, आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने नहीं दर्ज की दुष्कर्म पीड़िता की रिपोर्ट, आग लगाकर की खुदकुशी की कोशिश
शाहजहांहपुर एसपी कार्यालय में सोमवार को एक महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की। महिला अपने साथ डीजल भरी बोतल लेकर आई थी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने डीजल भरी बोतल छीन ली। महिला का आरोप है कि उसके साथ शाहजहांपुर के एक वकील ने दुष्कर्म किया। वह अपने पति के मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में उस वकील के पास जाती थी। वकील ने झांसे में लेकर उससे महीनों से दुष्कर्म करता रहा। उसने सादे कागज पर हस्ताक्षर भी करवा लिए। वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। सदर इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह महिला को लेकर थाने गए और आश्वस्त किया की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।