फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Human Rights Commission seeks report from SP in Vinod Sahni murder case

Gonda News: विनोद साहनी हत्याकांड में मानवाधिकार आयोग ने एसपी से मांगी रिपोर्ट

Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 22 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Human Rights Commission seeks report from SP in Vinod Sahni murder case
विनोद साहनी की पत्नी को गले लगाकर सांत्वना देतीं कांग्रेस ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय सहसंयोजक मह
परसपुर। रेक्सड़िया निवासी व्यापारी विनोद कुमार साहनी की हत्या के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने गोंडा के एसपी से जांच रिपोर्ट तलब की है। दिल्ली निवासी कृष्णा राजपूत की शिकायत पर आयोग ने 17 सितंबर को एसपी को मामले की आवश्यक जांच कराने और शिकायतकर्ता को भी जांच में शामिल करने का निर्देश दिया है। आयोग ने 26 नवंबर तक रिपोर्ट भेजने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी।
विज्ञापन

कृष्णा राजपूत ने 15 सितंबर को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि नौ सितंबर को शाहपुर बाजार में दुकान बंद कर घर लौटते समय कुछ लोगों ने विनोद साहनी की पिटाई कर दी। गंभीर चोटें लगने पर उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया, जहां 10 सितंबर को उनकी मौत हो गई। शिकायत में घटना के पीछे सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद की आशंका जताते हुए पुलिस पर समय से प्रभावी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

आयोग ने शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रकृति को देखते हुए एसपी गोंडा से मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग मामले में आगे की कार्रवाई पर विचार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी एसपी राधेश्याम राय ने बताया कि अभी आयोग के रिपोर्ट मांगने की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो आयोग को समय से रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। इस मामले में अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परसपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


परिजनों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
गोंडा। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार शाम पुलिस सुरक्षा के बीच रेक्सड़िया पहुंचा और विनोद साहनी की पत्नी ऊषा व बेटे राजा साहनी से मुलाकात की। करीब एक घंटे तक परिजनों से घटना की जानकारी लेने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस ओबीसी मोर्चा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सह संयोजक चित्रा बाथम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश महतो, राष्ट्रीय समन्वयक रमेश मौर्य, पूर्वी उत्तर प्रदेश के पर्यवेक्षक राधेश्याम जायसवाल और प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ तिवारी शामिल रहे। चित्रा बाथम ने आरोप लगाया कि विनोद साहनी की हत्या जातिगत कारणों से की गई और परिवार को अब तक मुआवजा व न्याय नहीं मिला है। उन्होंने परिवार की सुरक्षा और मामले में न्याय की आवाज उठाने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed