फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seen sleeping wife with lover killed

प्रेमी के साथ सोते देखा तो पत्नी की जान ले ली

Mon, 25 Apr 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 25 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
Seen sleeping wife with lover killed
हत्यारोपी प‌त‌ि
पत्नी की चारपाई पर प्रेमी सत्यवीर को लेटा देखकर पति अंशु उर्फ महावीर ने उसे गोली मारकर मौत के घाट उतारा दिया। उसने जिस तमंचे से पत्नी पर गोली चलाई वह भी सत्यवीर से ही छीना था। अंशु के सिर पर खून सवार देख सत्यवीर मौके से नहीं भागता तो उसकी भी हत्या होनी तय थी। अंशु ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। अंशु की निशानदेही पर उसके संदूक से तमंचा बरामद हो जाने पर उसे जेल भिजवा दिया गया है।  
विज्ञापन

थाना हाफिजगंज के गांव चंदुआ निवासी रामऔतार की पुत्री माया देवी से भोजीपुरा के ग्राम सरौरा निवासी अंशु उर्फ महावीर ने लव मैरिज की थी। दो साल तक दोनों में अफयेर चलता रहा। 22 अप्रैल को अंशु ने पत्नी के प्रेमी से तमंचा छीनकर गोली मारकर हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। घटना की रिपोर्ट माया देवी के पिता ने अपने दामाद के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने नामजद आरोपी अंशु उर्फ बन्टू उर्फ महावीर पुत्र मूलचंद्र को दिबनापुर हाल्ट के पास से तमंचा के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि अंशु उर्फ महावीर ने बताया कि उसकी पत्नी माया देवी के गांव के ही सत्यवीर के साथ अवैध संबंध थे। उसके साले रामाशंकर की 23 अप्रैल को लगन तिलक था। 24 अप्रैल को उसकी शादी तय थी। इस कारण उसकी पत्नी माया देवी बेटे अंश के साथ 11 अप्रैल को ही मायके चली गई थी। इसी बीच 21 अप्रैल को उसकी ससुराल गांव चन्दुआ के भगवानदास की पुत्री अनीता की शादी थी। उस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वह भी करीब आठ बजे अपनी ससुराल पहुंच गया। बरात में खाना खाने के बाद वह बैठक के लिंटर पर सो गया। माया देवी बाहर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। रात करीब 12 बजे अचानक उसकी आंख खुली तो वह पानी पीने के लिए नीचे आया। यहां उसने देखा कि मेरी पत्नी के पास सत्यवीर लेटा था। उसे लेटा देखकर उसके सिर पर खून सवार हो गया। उसने सत्यवीर को टोका तो उसने तमंचा तान लिया। उसने गुस्से में सत्यवीर से तमंचा तानकर गोली चला दी। गोली चारपाई पर बैठी उसी पत्नी के लगी और उसकी मौत हो गई। मौका पाकर सत्यवीर वहां से भाग गया। उसने उसे भी तमंचा लेकर दौड़ाया, लेकिन हाथ नहीं लगा। उस दिन पकड़ में आ जाता तो उसे भी मार डालता। 
विज्ञापन


माया ने मेरे साथ धोखा किया
-अंशु का कहना था कि माया देवी ने उसके साथ धोखा किया था, लेकिन वह आज भी उसे चाहता था। कई बार उसने उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानी। उसके मरने के बाद बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed