फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SDM Nawabganj police smiled Stenon

नवाबगंज एसडीएम के स्टेनों पर पुलिस मेहरबान

Tue, 19 Apr 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 19 Apr 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों की मदद करने के आरोप में थाने लाए गए एसडीएम नवाबगंज के स्टेनो कामरान पर पुलिस मेहरबान हो गई है। बहन की शादी का हवाला देकर उन्हें छोड़ दिया गया।  
विज्ञापन

नवंबर 2014 में फरीदपुर के रहने वाले रघुलाल से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोपी सुल्तानपुर निवासी हौसला प्रसाद उसके बेटे अमित कुमार जेल से छूटने के बाद पूरे मामले को मैनेज कर फिर से धंधा शुरू करने की फिराक में हैं। पुराना शहर निवासी नवाबगंज एसडीएम के स्टेनो कामरान ने हौसला प्रसाद को रुपये दिलाने में बिचौलिया की भूमिका निभाई थी, इसलिए पुलिस ने उनका नाम भी मुकदमे में खोलने के बाद उनका कोर्ट से वारंट ले रखा है। वादी बार-बार पुलिस और प्रशासन के आला अफसरों से शिकायत करके पुलिस पर कामरान को बचाने का आरोप लगा रहे थे। इस पर दो दिन पहले पुलिस कामरान को उठा लाई। हालांकि पुलिस की मौजूदगी में कामरान का कहना है कि उनके भांजे के रुपये भी हौसला प्रसाद ने हड़पे हैं। बिना वजह उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है। कामरान ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को उसकी बहन की शादी है। इसलिए उसे थोड़ा वक्त चाहिए कुछ उनकी सिफारिश भी आ गई। एसएसआई बारादरी धीरज शुक्ला ने बताया कि वादी भी नहीं चाहता है कि कामरान जेल जाए। हौसला प्रसाद वादी से समझौता करने के लिए बात कर रहा है। कामरान की बहन की शादी थी, इसलिए हमने उन्हें फिलहाल छोड़ दिया। बाद में जरूरत होगी तो फिर से पकड़ लेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed