फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sas-bahu looted after drug substance in the name of medicine

दवा के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर सास-बहू को लूटा 

Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 30 Mar 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
Sas-bahu looted after drug substance in the name of medicine
Sas-bahu looted after drug substance in the name of medicine - फोटो : बरेली, अमर उजाला
जिला अस्पताल में सास-बहू को एक अंजान युवक की बातों में आकर दवा के नाम नशीला पदार्थ खा लेना महंगा पड़ गया। दोनों बेहोश हुईं तो युवक उनके कुंडल, पायलें और 500 रुपये लेकर भाग गया। कई घंटे बेसुध पड़े रहने पर किसी ने उनके घर फोन किया तो पूरा मामला खुल सका। दोनों को भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

 बारादरी के जगतपुर नवादा शेखान निवासी आरटीओ में काम करने वाले भगवान दास की 27 वर्षीय पत्नी आरती और 50 वर्षीय मां दयावती जिला अस्पताल में इलाज कराने आई थीं। आरती गर्भवती है उसे टीका लगवाना था। जबकि दयावती को आंखों की दवा लेनी थी। जिला अस्पताल में ही ओपीडी के पास दोनों को एक अंजान युवक मिल गया। वह उनसे इस तरह बात करने लगा कि पहले से जानता है। पुलिस के मुताबिक उसने दयावती के पड़ोस से कई लोगों के नाम भी बता दिए। इसके बाद उसने अपनी जेब से दो पुड़ियां निकाली और सास-बहू से कहा कि इसे पानी में डालकर पी लो। यह दवा पीने के बाद ही इलाज शुरू होगा। इतना कहकर उसने दोनों को ओपीडी में ही एक तरफ को बैठा दिया। सास-बहू ने युवक पर यकीन करके पुड़िया को पानी में घोलकर पी लिया। इसके बाद आरोपी सास-बहू के कुंडल, पायलें और 500 रुपये की नकदी लूटकर ले गया। सास-बहू को बेहोश देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। आरती के फोन से किसी मरीज ने उसकी भाभी को फोन कर दिया। उसने पति गोपाल को फोन करके बुलाने के बाद जिला अस्पताल भेजा। आरती के पति भी अस्पताल पहुंच गए। उनके बड़े भाई लखनऊ के बड़े अधिकारी के यहां फालोवर हैं। वहां से फोन आने पर डीएम के यहां से आरती के पति को जानकारी देकर अस्पताल भेजा गया। दोनों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करा दिया। कोई भी अभी तक पूरे होश में नहीं है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज दिखवाई जा रही है, लेकिन अभी तक लुटेरे का पता नहीं लग पाया है।   
विज्ञापन


अंजान पर भरोसा न करें
किसी भी सार्वजनिक स्थल पर अंजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आपके साथ हमदर्दी जताने वाला धोखेबाज या ठग हो सकता है। ट्रेनों और बसों में भी जहरखुरानी गिरोह के लोग सफर करने वालों का भरोसा जीतकर उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लेते हैं। आरती और उसकी सास के साथ ही यही हुआ, जिला अस्पताल में भीड़भाड़ के बीच लुटेरा ठग घटना को अंजाम देकर निकल गया। इसलिए सावधान रहने की जरूरत है। रास्ते में किसी का दिया हुआ कुछ न खाएं और पीएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सास-बहू के साथ ठगी की घटना हुई है। उन्होंने खुद ही अंजान युवक के कहने पर जेवर उतारकर दिए हैं। मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर तलाश की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज से कुछ नतीजा निकल सकता है।
 कमल कांत वर्मा, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed