फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sanjay was murdered by the help of a help sheeter

संजय ने हिस्ट्रीशीटर की मदद से की थी पुजारी की हत्या

Tue, 07 Nov 2017 02:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 07 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
चर्चित पुजारी रामदास हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रामदास की हत्या मंदिर की जमीन पर कब्जे के लिए नहीं बल्कि शराब के लिए पैसे मांगने के विवाद में हुई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव सैदपुर कुर्मियान के संजय को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, घटना को अंजाम देने में हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ ने संजय की मदद की थी। पुलिस अब अमरनाथ की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। यहां बता दें कि पहलेे पुलिस को मंदिर की जमीन पर कब्जे को लेकर बाबा की हत्या होने का शक था। इसी आधार पर पुलिस विवेचना भी कर रही थी लेकिन तभी संजय का नाम सामने आया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेश सिंह के मुताबिक, सैदपुर कुर्मियान निवासी संजय छोटा हाथी गाड़ी चलाता है। गांव के ही हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ से उसकी दोस्ती हैै। दोनों अक्सर साथ बैठकर शराब पीते हैं। पूछताछ में संजय ने बताया कि हत्या से एक दिन पहले वह गाड़ी लेकर मंदिर पहुंचा था और पुजारी से शराब के लिए पैसे मांगे। पुजारी ने रुपये देने से इंकार किया तो संजय ने खुद ही उनके थैले से रुपये निकाल लिए और वहां से चला गया। हालांकि बाबा का रुपये देने से मना करना उसे बेहद अखर गया।
विज्ञापन

 
घरवालों ने बाबा को लौटा दिए थे रुपये 
पुलिस के मुताबिक बाबा रामदास संजय की इस हरकत पर बेहद नाराज हुए थे। वह रात मेें ही संजय के घर पहुंचे और घरवालों से उसकी शिकायत की। बाबा का कहना था कि मंदिर के रुपयों से संजय को शराब नहीं पीनी चाहिए थी। इस पर संजय के घरवालों ने बाबा को रुपये लौटा दिए। रुपये लेने के बाद बाबा मंदिर लौट आए और अपने कक्ष में लेट गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पीकर पहले झगड़ा किया फिर घोटा गला
अगले दिन सुबह जब संजय और अमरनाथ को यह पता चला कि बाबा ने घर आकर शिकायत की है तो वे रंजिश मानने लगे। बकौल पुलिस, संजय ने स्वीकार किया कि 24 जुलाई की रात उसने अमरनाथ के साथ गांव के ठेके पर जमकर शराब पी और फिर उसे लेकर शिव मंदिर पहुंच गया। बाबा ने दोनों को समझाकर घर भेजने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और बाबा से बाबा झगड़ा करने लगे। इसके बाद दोनों ने जनेऊ से गला घोंटकर बाबा की हत्या कर दी।

अमरनाथ पर पत्नी की हत्या का है आरोप 
पीलीभीत के बिलसंडा निवासी अमरनाथ पर पत्नी की हत्या का आरोप है। इसके बाद ही वह बिलसंडा से भागकर सैदपुर कुर्मियान में आकर बस गया था। इस गांव में उसकी बहन ब्याही हुई है। एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि अमरनाथ हिस्ट्रीशीटर है। फिलहाल वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

 
पुजारी रामदास हत्याकांड में हमने संजय को गिरफ्तार किया है। उसके साथी हिस्ट्रीशीटर अमरनाथ की तलाश की जा रही है। संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।  
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed