फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ruhelkhand thief escaped after hoodwinking the police checkpoint

पुलिस को चकमा देकर रुहेलखंड चौकी से चोर फरार

Mon, 22 Aug 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 22 Aug 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
रुहेलखंड चौकी में पुलिस वाले बैठे रह गए और एक चोर निकलकर भाग गया। चौकी पुलिस ने आरोपी को तलाशने के बजाय घटना को दबा दिया। गौरतलब यह कि इस घटना की जानकारी पुलिस को आला अफसरों को भी नहीं दी गई।
विज्ञापन

बारादरी पुलिस ने शनिवार को पंखिया गैंग के पांच लोगों को पूछताछ के लिए जेल से रिमांड पर लिया था। उन्होंने गैंग में शामिल रहे पुराना शहर जोगीनवादा निवासी दो लोगों के नाम बताए थे, जो मूलरूप से बदायूं के रहने वाले हैं। शनिवार देर शाम पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर रुहेलखंड चौकी ले जाया गया। जहां रात करीब डेढ़ बजे एक चोर को बीसलपुर रोड से सटे कमरे में बैठाया गया। उसकी देखरेख में एक सिपाही को भी मुस्तैद किया गया था। दूसरे चोर तबस्सम नाम के युवक से चौकी प्रभारी के दफ्तर में इंचार्ज रविशंकर यादव और जोगीनवादा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह पूछताछ कर रहे थे। उधर, बाहर की तरफ वाले कमरे में बैठे सिपाही को नींद आ गई। सिपाही को सोते देख चोर ने कमरे का दरवाजा खोला और तेजी से दौड़ लगा दी। उसे भागते देखकर उधर से गुजर रहे एक मीडिया कर्मी ने कमरे में सो रहे सिपाही को जगाया। सिपाही बाइक पर पीलीभीत बाईपास रोड तक देखने भी गया, लेकिन तब तक चोर लापता हो चुका था। सिपाही ने लौटकर चौकी इंचार्ज को सूचना दी, जिससे वहां मौजूद पुलिस वाले सन्न रह गए। चौकी पुलिस ने भागे चोर को तलाश करने के बजाय मामला दबाए रखना ज्यादा ठीक रखा। रविवार देर शाम तक इस घटना की सूचना पुलिस के आला अफसरों को भी नहीं दी गई। रविवार देर शाम तक दूसरे चोर के खिलाफ भी कोई लिखा-पढ़ी नहीं की गई।
विज्ञापन

ऐसी किसी घटना की जानकारी संज्ञान में नहीं आई है। अगर ऐसा मामला सामने आया तो जांच कराई जाएगी। - आकाश तोमर, एएसपी         
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed