{"_id":"580b991f4f1c1bf36e70587c","slug":"roadways-bus-student-rundi-bike-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने छात्र की बाइक रौंदी, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस ने छात्र की बाइक रौंदी, मौत
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
The student's bike roadways bus Rundi, death
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांधी उद्यान के सामने बेकाबू रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को पीछे से रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई और दोस्त को मामूली की चोटें आई हैं। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया।
थाना सुभाष नगर के नेकपुर गल्ला मंडी निवासी नवनीत यादव का 15 वर्षीय बेटा सोमेश कुमार उर्फ छोटू बदायूं रोड करगैना में स्थित सावित्री देवी इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। उसकी बुआ कल्पना यादव पीलीभीत रोड स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहती हैं। शनिवार की सुबह करीब साढ़े सात बजे सोमेश बाइक से अपने दोस्त अक्षित के साथ बुआ से मिलकर घर को लौट रहा था। इस दौरान गांधी उद्यान के सामने पीछे से आई रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से रौंद दिया। बाइक चला रहे उसके दोस्त अक्षित की किसी तरह से जान बच गई। सोमेश छिटककर बस के पहिये के आगे जा गिरा। बस के पहिये से कुचल जाने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर फौरन ही जिला अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने वहां शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने पिता नवनीत की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके बस को कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
बेटे की लाश देखकर बेसुध हो गई मां
सोमेश यादव की दर्दनाक मौत से उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद उसका शव घर पहुंचा तो मां कुसुमा यादव बेसुध होकर गिर पड़ी। परिवार की महिलाओं ने उसे बमुश्किल संभाला। पिता और भाई का भी बुरा हाल है।
स्पीड पर कंट्रोल नहीं
शहर में भारी वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालांकि एंट्रीसेप्टर कार शासन ने इसलिए बरेली को दी थी कि वाहनों की स्पीड पर कंट्रोल किया जा सके, लेकिन पुलिस वाले इस अत्याधुनिक कार को तफरी करने में इस्तेमाल कर रहे हैं।