{"_id":"591a0b354f1c1b8351f226cb","slug":"report-of-fraud-against-municipal-chairman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
बरेली।
Updated Tue, 16 May 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
Report of fraud against municipal chairman
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
नगर पालिका मार्केट के सामने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनी बाजार में दुकानों की नीलामी में गड़बड़ी के आरोपों से नगर पालिका परिषद अध्यक्षा शाहिला ताहीर घिर गई हैं। पालिका के वरिष्ठ लिपिक ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ दुकानों की नीलामी के अभिलेखों में अपने एक चहेते ठेका कर्मी के माध्यम से धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
वरिष्ठ लिपिक सुरेश पाल के मुताबिक लोक निर्माण विभाग की जमीन पर बनी बाजार मे दुकानों की नीलामी की कार्रवाई परिषद कर्मी रमेश नेगी और उनके द्वारा 24 अप्रैल को लिखी गई थी। जिसकी नीलामी 29 अप्रैल को होनी थी। नीलामी के समय दुकानों की फर्द की बोली आदि दोनों ने भरी थी। वरिष्ठ लिपिक का आरोप है कि यह पत्रावली पालिकाध्यक्षा शहला ताहिर ने अपने आवास पर मंगवाकर कथित रूप से बनाये गए ईओ ठेका कर्मी मो.अरशद के जरिये गड़बड़ी की है। उसने वरिष्ठ लिपिक की बोली फर्द हटवाकर मो.अरशद के जरिये नये सिरे पत्रावली बनाई गई है। वरिष्ठ लिपिक की तहरीर पर पुलिस ने पालिकाध्यक्ष शहला ताहिर व मो. अरशद के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है।
उपजिलाधिकारी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर
शहला ताहिर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद थाने की पुलिस की आनाकानी के बाद वरिष्ठ लिपिक ने उपजिलाधिकारी से शिकायत की थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। खासबात है कि एफआईआर मेें बीती 25 अप्रैल को दर्ज की गई, लेकिन थाने में रिपोर्ट दबा दी गई।
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच करवाई जा रही है।
-रमनपाल, सीओ नवाबगंज