फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ramvriksh Yadav's three partners in court

रामवृक्ष यादव के तीन साथी कोर्ट में हाजिर

Tue, 14 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 14 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
थाना बारादरी में गाड़ियों सहित घुसकर हंगामा करने के आरोपी मथुरा जवाहर बाग का रामवृक्ष यादव के जिन 15 आरोपियों के खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्ति सिंह ने वारंट जारी किया था उनमें से तीन ने आज न्यायालय में उपस्थित होकर वारंट निरस्त किये जाने का प्रार्थनापत्र दिया।
विज्ञापन

न्यायालय ने तीनों को 40 हजार रुपये के व्यक्तिगत बंधनामे व नियत तिथियों पर न्यायालय में उपस्थित होने की अंडरटेकिंग देने पर रिहा कर दिया। रामवृक्ष यादव व 22 अन्य के खिलाफ बारादरी थाना में घुसकर बवाल करने का मामला दर्ज किया गया जिसमें से 15 के विरुद्ध न्यायालय में आयी लेकिन इन लोगों पर सम्मन तामील नहीं हो पा रहे थे। मथुरा कांड के बाद में प्रकाश में आये रामवृक्ष यादव एंड पार्टी की न्यायालय में उपस्थित को लेकर कोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए वारंट जारी किये तथा 20 जून तिथि नियत की। थाना वारादरी के गुसांई गौंटिया निवासी महेश भदौरिया व दीनानाथ गंगवार व बुलंदशहर के थाना कोतवाली देहात के ग्राम जेहान निवासी रमेश चन्द्र सैनी ने इस मामले की सूचना मिलते ही न्यायालय में सोमवार को उपस्थित होकर कथन किया कि उन्हें कोई सम्मन प्राप्त नहीं हुआ। उल्लेखनीय है कि इस मामले के दो अन्य आरोपी विजय वैश्य व चरन सिंह दस जून को हई उपस्थित होकर अपने विरुद्ध जारी वारंट निरस्त करा चुके हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed