{"_id":"5ad25ac74f1c1b330a8b491a","slug":"rajdhani-express-becomes-scapegoat-for-drug-smugglers","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी एक्सप्रेस से हेरोइन की तस्करी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी एक्सप्रेस से हेरोइन की तस्करी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी एक्सप्रेस से तस्करी कर बरेली लाई गई आधा किलो हेरोइन के साथ मणिपुर के तस्कर समेत दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। लखनऊ एसटीएफ और नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने सेटेलाइट पर डिलीवरी देने के दौरान संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। टीम के मुताबिक, बरामद हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
ट्रेन से हेरोइन की खेप बरेली पहुंचने की सूचना पर लखनऊ की एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने तस्करों की घेराबंदी की योजना बनाई। मणिपुर में जिला थावल, थाना लिलांग के कस्बा ट्यूरेल अहाबी माठक लेकाई निवासी सैयद शोएब अली शुक्रवार को मणिपुर नार्थ-ईस्ट के दीमापुर रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस से हेरोइन की खेप लेकर बरेली के लिए रवाना हुआ। शनिवार को ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो टीम उसके पीछे लग गई। जब वह सेटेलाइट पर बारादरी के मोहल्ला आजादनगर निवासी जयनारायण को डिलीवरी दे रहा था तभी टीम ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से आधा किलो हेरोइन, तीन मोबाइल और सात सौ रुपये बरामद हुए। शोएब ने बताया कि उसके बहनोई मुजीब ने उसे हेरोइन की डिलीवरी करने के लिए बरेली भेजा था। वहीं मूल रूप से शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन निवासी जयनारायण अपने पड़ोसी गुड्डू के साथ इस धंधे में उतरा था। दो साल पहले गुड्डू की मौत होने के बाद जयनारायण ने ही पूरा काम संभाल लिया। बीस साल पहले वह हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है लेकिन कोर्ट से मामला छूट गया। कार्रवाई करने वाली टीम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के रोहित श्रीवास्तव और एसटीएफ के राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन