फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railway officer commits suicide

पूर्वोत्तर रेलवे के अफसर तरुण शुक्ला ने खुद को गोली मारी

Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 05 Sep 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कौवाबाग रेलवे कॉलोनी, गोरखपुर में मंगलवार की शाम सात बजे रेलवे के उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीओ) तरुण शुक्ला (56) ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर बेटी ने शोर मचाया तो पड़ोसी जमा हो गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। 
विज्ञापन

घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। हालांकि बेटी तन्वी ने कुछ भी बताने से इंकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले ली है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। बरेली के सुरेश शर्मा नगर निवासी स्टार क्रिकेटर तरुण शुक्ला ने यूपी टीम से रणजी ट्राफी खेली और खेल कोटे से ही रेलवे की नौकरी हासिल की। इस घटना से बरेली के खिलाड़ियों और रेलवे के अफसरों-कर्मचारियों में शोक है। तरुण जनवरी, 2016 से गोरखपुर में पीओ के पद पर तैनात थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, तरुण मंगलवार को दफ्तर नहीं गए थे। उनकी पत्नी अपने बेटे के पास दिल्ली गई हैं। घर में तरुण के अलावा उनकी बेटी तन्वी ही थीं। दोपहर बाद तरुण ने खुद को गेस्ट रूम में बंद कर लिया। शाम अचानक गोली चलने की आवाज आई तो बेटी भागकर गेस्ट रूम की तरफ गई पर दरवाजा बंद था। दरवाजे का शीशा तोड़कर बेटी और आसपास के लोग गेस्ट रूम में पहुंचे। वहां तरुण सोफे पर मृत मिले। पास ही उनका लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed