फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Raiding the keeper to give his four allegations of rape

दबिश देने गए दरोगा समेत चार पर दुष्कर्म का आरोप

Sat, 07 May 2016 01:39 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 07 May 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
सुभाषनगर में रहने वाली एक युवती ने फतेहगंज पूर्वी थाना में तैनात दरोगा और सिपाही समेत चार पर पर खुद से बलात्कार करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंची युवती ने आरोपी दरोगा, सिपाही समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। कार्यालय में एसएसपी के न मिलने के बाद देर शाम युवती एसएसपी आवास पहुंची और कार्रवाई न होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी। इस मामले में फतेहगंज पूर्वी के एसओ का कहना है कि दरोगा और सिपाही युवती के घर उसकी मां को पकड़ने के मकसद से दबिश डालने गए थे। जो धोखाधड़ी के केस में छह महीने से फरार है। 
विज्ञापन

युवती ने बताया कि 30 अप्रैल की दोपहर आरोपी दरोगा एक सिपाही, गांव के प्रधान और बेटे संग आया। आरोप है सभी ने उसे घर में अकेला पाकर दबोच कर दुष्कर्म किया। वह अपने परिवार संग सुभाषनगर थाना गई पर रिपोर्ट नहीं दर्ज हुई। इस मामले में थानाध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने बताया कि अक्टूबर 2015 में युवती की मां के खिलाफ एक सरकारी फार्मासिस्ट से ठगी करने का केस दर्ज हुआ था। एसओ के मुताबिक, तीस अप्रैल को महिला की लोकेशन ट्रेेस हुई तो विवेचक दरोगा सिपाही संग दबिश को सुभाषनगर स्थित एक घर में पहुंचे। जहां उसकी आरोपी महिला की बेटी ने उनपर यह आरोप लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed