{"_id":"0b4a72f2504183eaf7b824817d450de8","slug":"radha-madhav-robbery-at-public-school-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधा माधव पब्लिक स्कूल में डकैती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राधा माधव पब्लिक स्कूल में डकैती
बरेली
Updated Fri, 29 Jan 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार रात को नकाबपोश डकैतों ने बीसलपुर रोड पर राधा माधव पब्लिक स्कूल में धावा बोल दिया। बदमाशों ने असलहों के बल पर पुजारी और तीनों गार्डों को बंधक बनाकर हजारों का माल साफ कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक डकैतों का सुराग नहीं लगा है।
बीसलपुर रोड स्थित राधा माधव पब्लिक स्कूल में बुधवार रात करीब 12 बजे 10 असलहाधारी नकाबपोश बदमाश घुस गए। डकैत ने गनमैन छेंदालाल यादव, चरनपाल और विपिन कुमार को बंधक बना लिया। पुजारी तौलेराम को भी बंधक बना लिया और उसके पास मौजूद 25 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने प्रधानाचार्य आरसी धसमाना के दफ्तर का ताला तोड़ दिया। डकैत उनके कमरे से 17 हजार रुपये और करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान समेटकर ले गए। गार्डों और पुजारी को बंधक बनाकर डकैतों ने मारपीट भी की। घटना की सूचना पर सबसे पहले एसओ बिथरी चैनपुर राजवीर सिंह यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ संतोष सिंह ने भी मौके मुआयना किया। एसओ के घटना की जानकारी देने में देरी करने पर एसपी सिटी ने फोन पर उनसे नाराजगी जताई। दोपहर को एसपी सिटी समीर सौरभ खुद भी घटनास्थल पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षा गार्डों और पुजारी से पूरे मामले की छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे में डकैत आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। एक डकैत हेलमेट पहने दिखाई दे रहा है। एसओ का कहना है कि छानबीन के दौरान सारी हकीकत सामने आ जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि मामले में डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुजारी के कमरे से ही बांसुरी और छड़ मिल गई है। बाकी और भी चीजों की छानबीन कराई जा रही है।
नई उम्र के हैं डकैत
राधा माधव स्कूल में धावा बोलने वाले लड़के नई उम्र के हैं। पुजारी ने बताया कि डकैतों की उम्र 20 से 25 साल के बीच रही होगी। ज्यादातर बदमाश जींस पैंट पहने थे।