फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Purbia Express and goods train five cows Ktin

पुरबिया एक्सप्रेस और मालगाड़ी से पांच गाय कटीं

Wed, 14 Sep 2016 12:58 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Wed, 14 Sep 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
बरेली से लखनऊ की ओर जा रही पुरबिया एक्सप्रेस और इसके पीछे आ रही मालगाड़ी से पांच गाय कटकर मर गईं। हादसे के दौरान ट्रेन में बैठे मुसाफिरों को जोरदार झटका लगा और पहिए थम गए। पीछे आ रही दो ट्रेनों को काशन देकर निकाला गया।  
विज्ञापन

सोमवार रात अंतिम पहर तीन बजे बरेली से लखनऊ की ओर जा रही पुरबिया एक्सप्रेस ने पीतांबरपुर स्टेशन से एक किमी चल पाई थी। तभी जंगल में घूमने वाली चार गाय रेलवे लाइन पर आ गईं। तेज गति में जा रही ट्रेन से तीन गायों के चिथड़े उड़ गए। इनमें से एक गाय ट्रेन के इंजन में फंस गई और आधा किमी तक घसीटती चली गई। जोरदार झटके के साथ ट्रेन के पहिये नवादा वन रेलवे फाटक पर जाकर थम गए। तेज आवाज और झटके से ट्रेन में बैठे लोगों को झटका लगा और उनकी नींद खुल गई। ट्रेन में हड़कंप मच गया। यात्रियों को लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई है। ड्राइविंग स्टाफ ने उतरकर हाल देखा और कंट्रोल को सूचना दी। पीतांबरपुर से स्टाफ  पहुंच गया और इंजन में फंसी गाय निकाली। करीब पंद्रह मिनट ट्रेन को फाटक पर रोकना पड़ा जिससे दोनों ओर काफी जाम लग गया। ट्रेन को गुजारा तो बरेली से लखनऊ की ओर जा रही मालगाड़ी के इंजन से एक और गाय टकरा गई। जोरदार आवाज के साथ मालगाड़ी बिना रुके धड़धड़ाती निकल गई। पांच गाय कटने के बाद रेल प्रशासन सतर्क हो गया और लखनऊ मेल व जनता एक्सप्रेस को कासन देकर निकाला गया। गायों के अवशेष मौके से हटवा दिए गए। पीतांबरपुर स्टेशन मास्टर मोहम्मद हनीफ ने बताया कि ट्रेनों में कोई  नुकसान नहीं हुआ है, घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन


एक ही जगह होते हैं हादसे, कोई साजिश तो नहीं
पीतांबरपुर स्टेशन से एक किमी आगे नवादा वन के पास करीब सात सौ गाय और नीलगाय घूमती हैं। यह गाय लाइन के आसपास के गांव और खेतों में घूमती हैं जिससे खेतों को बहुत नुकसान होता है। ग्रामीणों को संदेह है कि गायों से छुटकारा पाने के लिए कुछ खेत स्वामी इनको रेलवे लाइन की ओर हांक देते हैं और गाय दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं। चूंकि इसी स्थान पर अक्सर गाय ट्रेनों की चपेट में आती हैं, इसलिए यह आशंका और बढ़ गई है। चूंकि गायों के साथ लोगों की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हैं, इसलिए साजिश की शंका से ग्रामीणों में रोष है। शिकायत पर सीओ नीति द्विवेदी का कहना था कि उनके संज्ञान में ऐसा कुछ नहीं है, फिर भी इस मामले की जांच करा ली जाएगी कि कोई जानबूझकर तो गायों को इधर नहीं हांक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed