{"_id":"9ecdbc94b37bd2f55980f85b40346c64","slug":"protest-hindi-news-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के सामने शव रखकर जाम लगाया
अांवला/बरेली
Updated Sat, 13 Dec 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामलीला गेट निवासी संजीव की बाइक की चपेट में मौत से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने कस्बा पुलिस चौकी के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जाम लगाकर नारेबाजी की गई।
बता दें कि रामलीला गेट के पास चाय का खोखा चलाने वाले संजीव को बुधवार को बाइक ने टक्कर मार दी थी। संजीव के भाई रवि के अनुसार बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर से संजीव के सिर में चोट लगी थी। एक क्लीनिक में उसकी मरहम-पट्टी कराई गई थी। इसके बाद वह घर पर सो गया था।
सुबह जब संजीव की मां ने उसे जगाया तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा लिखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
मामले में गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील गुप्ता, भाजपा महामंत्री संजीव सक्सेना, जिला मंत्री वीर सिंह, कांग्रेस नेता रामचंद्र मौर्य आदि ने भी जमकर नारेबाजी की। शहर कोतवाल शक्ति सिंह ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया तो जाम खुला। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।