फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   policing

रेप आरोप का, मुकदमा अपहरण में दर्ज

Wed, 04 Feb 2015 12:55 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 04 Feb 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
मुकदमा गांव के पांच भाइयों समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ है। पाक्सो एक्ट की धारा भी लगाई गई है। पीड़िता के पिता कचहरी से तहरीर टाइप कराकर लाए थे, उनका कहना है कि टाइपिस्ट की गलती से तहरीर में दुष्कर्म की बात गायब हो गई लेकिन उन्होंने पुलिस से दुष्कर्म की ही शिकायत की थी। मेडिकल के दौरान पीड़िता ने भी डॉक्टर को बताया कि आरोपी लालू ने उसके साथ बलात्कार किया है।
विज्ञापन

पिता के मुताबिक गांव में धार्मिक आयोजन चल रहा था। वह अपने आंगन में सो रहा था। इस दौरान गांव का लालू उसकी 15 साल की बेटी को अगवा कर ले गया। उसका भाई ओमपाल, संतोष कुमार, अमरपाल, पातीराम के अलावा पड़ोसी गुड्डू भी साथ था। लड़की को लालू ने अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा और उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर लालू और उसके परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने पर उसकी बेटी मुक्त हो पाई। पीड़ित परिवार ने किशोरी से बलात्कार होने की बात पुलिस को भी मौखिक रूप से बताई। तहरीर में बलात्कार का जिक्र नहीं होने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किशोरी को बुलाकर ले जाने के बाद बंधक बनाने के आरोप में मुकदमा लिखकर उसके मेडिकल की प्रक्रिया शुरू करा दी। महिला अस्पताल में किशोरी ने मेडिकल के दौरान डॉक्टर को जो संक्षिप्त बयान दिया, उसमें लालू पर बलात्कार करने काआरोप लगाया है। एसओ कमल सिंह यादव का कहना है कि किशोरी के पिता टाइपशुदा तहरीर लाए थे। उसमें बलात्कार का जिक्र नहीं था। उसी के आधार पर मुकदमा लिखकर छानबीन की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि होगी तो धारा बढ़ा दी जाएगी।  
विज्ञापन



    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed