फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police said no honor killings , deaths from disease

पुलिस ने कहा, ऑनर किलिंग नहीं, बीमारी से हुई मौत

Wed, 17 Feb 2016 01:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 17 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
कैंट के क्यारा गांव में किशोरी की मौत के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सीओ चतुर्थ का कहना है कि जांच में अब तक ऐसा कोई तथ्य नहीं मिला कि जिससे ऑनर किलिंग की पुष्टि हो सके। वहीं घरवालों ने भी किशोरी की मौत बीमारी से होना बताते हुए एक व्यक्ति पर प्रधानी के चुनाव में वोट न देने पर इसे ऑनर किलिंग की अफवाह उड़ाकर फंसाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कैंट के गांव क्यारा में एक व्यक्ति की सोलह वर्षीय बेटी की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सोमवार सुबह उसका गांव के पास ही खेत में अंतिम संस्कार किया गया। जिसे कुछ लोगों ने प्रेमी से मिलने पर ऑनर किलिंग होने की बात कही। सूचना पर कैंट इंस्पेक्टर बृजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक चिता जल चुकी थी। इंस्पेक्टर ने गांव में छानबीन की तो ऑनर किलिंग से संबंधित कोई तथ्य नहीं मिला। वहीं लड़की के माता पिता का कहना है कि उनकी बेटी को लंबे समय से दौरे पड़ते थे। जिसका उपचार करने वाले डॉक्टर के लिखे पर्चे भी पुलिस को दिखाए गए। घरवालों का कहना है कि दौरा पड़ने से ही उनकी बेटी की मौत हो गई। जिसका उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया, लेकिन गांव के एक व्यक्ति ने प्रधानी के चुनाव में वोट न देने की रंजिश में उन्हें फंसाने के इरादे से बेटी को प्रेमी से मिलने की बात पर मारने की अफवाह फैला दी। इस बारे में सीओ चतुर्थ संतोष कुमार का कहना है कि अब तक की जांच में आनर किलिंग से संबंधित कोई बात सामने नहीं आई है। लड़की किस लड़के से मिलने गई थी, इसका भी पता नहीं लग सका है और न ही कोई गांव वाला इस बारे में बताने को तैयार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed