{"_id":"304cb5314c589d7ed685243ee74755f4","slug":"police-on-rode-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में आज सुबह से सड़कों पर रहेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में आज सुबह से सड़कों पर रहेगी पुलिस
बरेली
Updated Sat, 06 Dec 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह दिसंबर को बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी और डा. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बरेली में हाई अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर को चार सुपर जोन में बांटा गया है। जबरदस्ती किसी भी दुकान को बंद नहीं कराने देने की रणनीति बनी है। प्रशासनिक अनुमति लेकर जो भी जुलूस या कार्यक्रम होने हैं, वह पुलिस घेरे में होंगे। प्रेमनगर, किला, बारादरी और कोतवाली थाना क्षेत्रों में मिश्रित आबादी और संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त मोबाइल पेट्रोलिंग टीमें तैनात की गई हैं। शनिवार सुबह से ही पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को सड़कों पर अपने तय ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने का निर्देश है।
परिनिर्वाण दिवस को देखते हुए शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थित छोटी और बड़ी डा. अंबेडकर की मूर्तियों की सुरक्षा चौकसी शुक्रवार शाम से ही बढ़ा दी गई। एसपी सिटी राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि कलेक्ट्रेट समेत सभी प्रमुख स्थानों, बाजारों आदि पर पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। बारादरी, किला और कोतवाली थाना क्षेत्र में एक - एक कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल को उतारा गया है। सुपर जोन में निगरानी की कमान सीओ स्तर के अधिकारियों की दी गई है जबकि नौ जोन में सतत निगरानी को इंस्पेक्टरों एवं 36 अति संवेदनशील प्वाइंट पर चौकी प्रभारी स्तर के अधिकारियों के साथ ही खुफिया टीमें कमान संभालेंगी।