{"_id":"57d31b1d4f1c1b3d3b31b3d2","slug":"police-in-the-protection-of-sex-teaser","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के संरक्षण में सेक्स का गोरखधंधा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के संरक्षण में सेक्स का गोरखधंधा
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 10 Sep 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। पुलिस के संरक्षण में चल रहे सेक्स रैकेट से परेशान भीड़ का धैर्य जवाब दे गया। एक मकान में सेक्स करने के लिए बाहर से लाई गई लड़कियों के मकान में घुसते ही भीड़ ने मकान को घेर लिया और घर में घुस गई और धंधे में लिप्त दो अधेड़ों को आपत्तिजनक स्थिति में रंगे हाथ दबोच लिया। इससे घबराकर बाकी लड़के और लड़कियां पीछे से छत पर चढ़कर भागने लगे। भीड़ ने दौड़ाकर तीन लड़कियों और दो महिलाओं को पांच साल के बच्चे सहित दबोचकर बंधक बना लिया। घंटों हंगामा होता रहा। पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। आधी रात के बाद भी सेक्स रैकेट में लिप्त तीन लड़कियों और दो महिलाओं को भीड़ बंधक बनाए थी। थाना प्रभारी पुलिस मकान पर भेजने के बजाय कह रहे थे कि वह जांच कराएंगे।
कस्बे के गांधी टोला मोहल्ले में पुराना डाकघर के निकट रिटायर्ड फौजी प्रकाश चंद्र राठौर का घर है। इनके मकान में महिला नन्हीं देवी दो महीने से किराए पर रहती है। बस्तीवालों को शक था कि महिला दिल्ली और नेपाल से लड़कियां मंगवाकर उनसे देह व्यापार कराती है। शुक्रवार की शाम आठ बजे स्कार्पियो कार मकान के पास आकर रुकी। उसमें तीन लड़कियां और दो महिलाएं उतरकर मकान के अंदर चली गईं। एक महिला की गोद में पांच साल का बच्चा भी था। थोड़ी देर बाद चार लड़के उसी मकान में प्रवेश कर गए। इनको इस तरह मकान के अंदर जाते देखकर बस्ती वालों ने इकट्ठा होकर मकान घेर लिया और दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुस गए। भीड़ देखकर मकान के अंदर भगदड़ मच गई। दो लड़के, तीन लड़कियां और दो महिलाएं पीछे के दरवाजे से छत पर चढ़कर मकानों की छत से ही भागने लगीं। भीड़ ने उनको दौड़ा लिया। कमरे में मौजूद रिफाकत अली उर्फ गुड्डू (45) निवासी जरेली और शाहिद मौके पर मिला। रिफाकत इस समय मोहल्ला यासीन नगर में रहता है। भीड़ ने दोनों को जमकर पीटा। कपड़े फाड़ने के बाद दोनों को नंगा करके गली में भी घुमाया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन आधी रात तक मकान पर कोई नहीं पहुंचा।
महिलाओं को भीड़ ने बनाया बंधक
आपस में जुड़ी मकानों की छतों से होकर भाग रही तीन लड़कियों और दोनों महिलाओं को भी भीड़ ने कस्बे से बाहर जाकर दबोच लिया। भीड़ का गुस्सा देखकर सेक्स रैकेट में लिप्त तीनों लड़कियां और महिलाएं रोने गिड़गिड़ाने लगीं। उनको पड़ोस के मकान में ही भीड़ ने बंधक बना लिया। पुलिस को महिलाओं के बंधक बनने की सूचना दोबारा दी गई। मगर, पुलिस नहीं आई। देर रात पुलिस जब खानापूरी के लिए मकान पर पहुंची, तब तक सेक्स रैकेट में शामिल महिलाएं मकान से फरार हो गई।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव लड़ चुका है रिफाकत
सेक्स रैकेट में लिप्त रिफाकत अली ट्रांसपोर्ट का काम करता है। उसकी बसें बरेली से नोएडा और दिल्ली तक चलती हैं। भीड़ जब उसकी पिटाई कर रही थी तो उसने नवाबगंज चेयरमैन का नाम लिया। हाथ पैर जोड़कर गिड़गिड़ाने पर भीड़ ने दोनों को छोड़ दिया। रिफाकत नवाबगंज से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जाता है कि वह लंबे समय से सेक्स रैकेट में लिप्त है। नेपाल और दिल्ली से लड़कियों को मंगाता है।
कोतवाली प्रभारी बोले - जांच करेंगे
सेक्स रैकेट में शामिल दो आरोपियों समेत तीन लड़कियों और दो महिलाओं के पीटने से लेकर दौड़ाने और बंधक बनाने तक चार घंटे का ड्रामा चला। इस दौरान कोतवाली पुलिस को बार-बार सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर नहीं पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव शर्मा बोले- मैं बाहर हूं। लौटकर पूरे मामले की जांच कराएंगे।