फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police found grl from Nadeli in Muzzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में प्रेमी संग मिली नदेली की लड़की  

Wed, 07 Mar 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 07 Mar 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Police found grl from Nadeli in Muzzaffarnagar
SP Dehat

नदेली गांव से फरार हुए प्रेमी जोडे़ को पुलिस ने मुजफ्फरनगर के एक मोहल्ले से बरामद कर लिया है। पुलिस की टीम दोनों को लेकर बहेड़ी के लिए रवाना हो गई है। मुखबिर की सूचना पर पकडे़ गए टैक्सी चालक व सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आईजी ने इस पूरे मामले में खुद नजर बनाए हुए थे और मुजफ्फर नगर जोन के अफसरों के लगातार संपर्क में थे।

विज्ञापन

आईजी डीके ठाकुर ने बीती रात सर्विलांस टीम को एक्टिव करने के साथ ही स्थानीय पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर रवाना करने के आदेश दिए थे। इधर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नदेली गांव से फरार हुए प्रेमी युगल को टैक्सी में बैठाकर मुजफ्फनगर छोड़कर आने वाले चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को कई क्लू बताये थे। इसके बाद मामले की जानकारी आईजी को दी गई थी। आईजी के निर्देश पर दो दरोगा, एक महिला दरोगा और पांच सिपाही की टीम बनाकर रात करीब एक बजे मुजफ्फरनगर के लिए रवाना कर दिया गया था। दिनभर लोकल पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस झोलाछाप  रहीस अहमद के रिश्तेदारों के यहां दबिशें डालती रही। टैक्सी चालक ने जिस मोहल्ले में उन्हें छोड़ा था उस स्थान पर भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा। इधर शाम को सर्विलांस टीम ने एक लोकेशन दी जिस पर टीम ने छापा मारा तो रहीस के एक रिश्तेदार के घर से दोनों मिल गए। दोनों को लेकर पुलिस बहेड़ी के लिए रवाना हो गई है। उनके बरामद होते ही पुलिस टीम ने आईजी को इसकी जानकारी दी। बुधवार को लड़की के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए भेजेगी। वहीं दूसरी ओर एक महिला दरोगा उसे माता-पिता के घर जाने के लिए समझाती रही लेकिन वह अपने को बालिग बताते हुए प्रेमी के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी है। वैसे लड़की के परिवार वाले व बिरादरी के लोग उसे नाबालिग की बता रहे है। पुलिस भी अभी तक उसे नाबालिग की मानकर कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed