फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police compiled a list of mafia Bareilly

पुलिस ने तैयार की बरेली के माफियाओं की लिस्ट

Mon, 28 Mar 2016 01:17 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 28 Mar 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरेली के माफियाओं की लिस्ट तैयार करके उनका सत्यापन शुरू करा दिया है। माफियाओं की सूची में पप्पू गिरधारी, उनकी पत्नी बैजंती माला समेत तीन महिलाओं का नाम शामिल है। एसएसपी ने थानों को सूची भेजकर माफियाओं का सत्यापन करके सीओ के माध्यम से रिपोर्ट मांगी है। थानावार पुलिस माफियाओं के बारे में पता कर रही है कि वह इन दिनों कहां रह रहे हैं और सक्रिय हैं या नहीं।
विज्ञापन

माफियाओं की सूची में कई हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। इज्जतनगर के इरफान और नासिर के अलावा कैंट के बदनाम गांव बभिया का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर पाताराम को अपराध माफिया की श्रेणी में शामिल है। तेजराम तेजा और रामस्वरुप बड़े शराब माफिया के तौर पर चिहिन्त हैं। थाना बारादरी के गंगापुर के रहने वाले धर्मपाल, श्रीमति राजरानी उर्फ राजकुमारी ड्रग माफिया की सूची में हैं। इनके अलावा पप्पू गिरधारी समेत बाकी सूची में शामिल सभी को पुलिस ने भूमाफिया की सूची में रखा है। 
विज्ञापन


यह हैं बरेली के माफिया 
1-नासिर, निवासी ग्राम रहपुरा चौधरी, थाना इज्जतनगर
2-इरफान, निवासी ग्राम रहपुरा चौधरी, थाना इज्जतनगर
3-तेजराम उर्फ तेजा, निवासी हारुनगला, थाना बारादरी
4-रामस्वरुप, निवासी हारुनगला, थाना बारादरी
5-पप्पू गिरधारी, निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
6-बैजंती माला पत्नी पप्पू गिरधारी, निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
7-बजरुद्दीन उर्फ बाजे निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी
8-मोहम्मद इसराईल, निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी
9-झम्मन सिंह, निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी
10-गीता देवी पत्नी प्रेमशंकर निवासी चकमहमूद, थाना बारादरी
11-सलीम, निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
12-सरवेश कुमार, जोगीनवादा, थाना बारादरी
13-संतोष कुमार, निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
14-जसेली लाल, निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
15-प्रेमशंकर निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
16-सुधीर कुमार, निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
17-धर्मेंद्र कुमार निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
18-राम किशन निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
19-कमलजीत, निवासी जोगीनवादा, थाना बारादरी
20-राजीव उर्फ पंडित, निवासी शाहदाना, थाना बारादरी
21-धर्मपाल निवासी गंगापुर, थाना बारादरी
22-राजरानी उर्फ राजकुमारी, निवासी गंगापुर, थाना बारादरी
23-पाताराम निवासी बभिया, थाना कैंट

-माफियाओं की सूची को थानों में भेजकर सत्यापन कराया जा रहा है। इनमें जितने माफिया सक्रिय हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी- आरके भारद्वाज, एसएसपी
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed