{"_id":"59eba8464f1c1bd9798b79ea","slug":"plans-to-be-executed-in-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में ही बना ली ताबड़तोड़ वारदातों की योजना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में ही बना ली ताबड़तोड़ वारदातों की योजना
बरेली।
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश्ा
दिवाली पर लूट, छिनैती, ऑटोलिफ्टिंग आदि की ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देने की योजना बदमाशों ने जिला जेल में ही बना ली थी। बभिया में सिपाही अनिरुद्ध की हत्या के आरोप में जेल में बंद करन उर्फ छोटू ने पकड़े जाने पर खुलासा किया कि जब वह जेल में था तब वहां उसकी मुलाकात प्रीतम, करन उर्फ छोटू और विजय से हुई थी। बातचीत के दौरान सबने तय किया कि जमानत पर छूटने के बाद दिवाली पर ताबड़तोड़ वारदातों को अंजाम देंगे।
जेल से बाहर आने के बाद ही ये बदमाश सक्रिय हो गए और ऑटोलिफ्टिंग, चेन स्नैचिंग, मोबाइल लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने लगे। इसी बीच आशू उर्फ कासिम ने आजमनगर में संदूक बनाने वाले मोबिन को 10 हजार रुपये वसूलने के विवाद में गोली मार दी। घायल मोबिन के बताए हुलिए से पुलिस ने जब चेन स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया तब गिरोह के सदस्यों की पहचान हो सकी। कैंट पुलिस ने आशू उर्फ करन को पकड़ लिया। इसके बाद गिरोह के बाकी सदस्य बाग ब्रगटान के प्रीतम यादव, कैंट के करन उर्फ छोटू, बारादरी के राजेश गंगवार और विजय उर्फ छोटू को पकड़ा गया। कोतवाली और कैंट पुलिस ने पांच बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद पांच वारदातों का खुलासा किया है।
पुलिस के मुताबिक, डेयरी चलाने वाला विजय चोरी का माल ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी संभालता था। प्रीतम यादव भी दूध बेचने का काम करता है। गिरोह में शामिल राजेश गंगवार पहली बार पुलिस के हाथ लगा है। वह बाइक चलाने में माहिर है और मोबाइल लूट की कई वारदातें कर चुका है। सभी बदमाशों का कैंट, कोतवाली, बारादरी, इज्जतनगर थानों में लंबा आपराधिक रिकार्ड मिला है।
विज्ञापन
इन वारदातों का हुआ खुलासा
13 अक्तूबर की रात सब्जी मंडी कुतुबखाना में सफाई कर्मचारी विजय को सिर पर तमंचा की बट मारकर घायल किया।
13 अक्तूबर को ही काली बाड़ी में सिगरेट दुकानदार से स्कूटी और 25 हजार रुपये लूटे थे।
14 अक्तूबर को कैंट के नकटिया पुल पर बाइक और मोबाइल लूटा।
18 अक्तूबर को रामपुर गार्डन में महिला की सोने की चेन लूटी।
18 अक्तूबर को आशू ने संदूक बनाने वाले मोबिन को गोली मारी।
मोटर साइकिल, स्कूटी और मोबाइल बरामद
एसपी सिटी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि कैंट थाने में बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले, लूट और आर्म एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने बदमाशों से चार तमंचे, 12 कारतूस, तीन मोटर साइकिल, एक स्कूटी, एक मोबाइल बरामद किया है।