फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Intensive overnight checks were conducted across 22 police station areas and along the border to ensure security during the festival.

Ballia News: त्योहार पर सुरक्षा के लिए 22 थानों और सीमा पर रातभर हुई सघन चेकिंग

Fri, 30 Oct 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Intensive overnight checks were conducted across 22 police station areas and along the border to ensure security during the festival.
बांसडीह में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस। पुलिस विभाग
बलिया। त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 28-29 अक्तूबर की रात जिले के 22 थानों और सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने कोतवाली क्षेत्र में बलिया रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों, लॉज और रोडवेज बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिसकर्मियों को गो-तस्करी, अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने और चेकिंग के दौरान लोगों से शालीन व्यवहार करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी संजय वर्मा और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने भी विभिन्न स्थानों पर जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने नगरा, जबकि क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र ने बांसडीह क्षेत्र में अभियान की निगरानी की। अन्य क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों ने भी अपने क्षेत्रों में चेकिंग की।
एसपी ने बताया कि त्योहारों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed