फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   FIR registered against 8 people in connection with a violent clash in Nevada Kala

Bhadohi News: नेवादा कला में हुए खूनी संघर्ष में 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 30 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 8 people in connection with a violent clash in Nevada Kala
भदोही। कोतवाली के नेवादा कलां गांव में बीते दिनों हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। हमले में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका वाराणसी के ट्रामा सेंटर में उपचार हुआ।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे 112 पर सूचना मिली कि गांव निवासी रणधीर सिंह और उनकी पत्नी बबीता को विपक्षी रविंद्र सिंह और उनके परिवार वालों ने बुरी तरह मारा है। जांच में पता चला कि रविंद्र के परिवार ने रणधीर के परिवार को घसीटकर पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हुए। एएसपी के अनुसार करीब एक साल पहले दोनों परिवारों के लड़का-लड़की साथ भागे थे, तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। मारपीट में एक पक्ष से अपने नाना के घर आए संदीप सिंह (24) पुत्र राज बहादुर सिंह निवासी अस्ति और रणधीर सिंह उर्फ रंधा (45) और उसकी पत्नी बबीता सिंह (41) निवासी नेवादा कला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रणधीर सिंह के बेटे विभव सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामले में रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह उर्फ बाबा सिंह, राजवीर सिंह उर्फ अंशु सिंह, संदीप सिंह, जिग्नेश सिंह, नेहा सिंह और शंकरी देवी निवासी नेवादा कला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed