फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Club owner receives threats of extortion for five lakh rupees and arson.

Ghaziabad News: क्लब मालिक को पांच लाख की रंगदारी व आग लगाने की मिली धमकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Club owner receives threats of extortion for five lakh rupees and arson.

विज्ञापन
साहिबाबाद। साहिबाबाद के राजेंद्र नगर स्थित याराना द बार के मालिक को क्लब में आग लगाने और पांच लाख रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने हिमांशु, शिवा, आदर्श और दो अज्ञात महिलाओं सहित पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पीड़ित संदीप चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हिमांशु उनके क्लब में हुक्का बार का संचालन करता था। प्रशासनिक प्रतिबंधों के कारण हुक्का बंद होने के बाद हिमांशु उनसे लगातार तरह-तरह की धमकी दे रहा था। वह जबरदस्ती क्लब में हुक्का बार चलाने की धमकी दे रहा था। आरोप है कि हिमांशु ने संदीप और उनके पार्टनर के साथ गाली-गलौज की। 16 अक्तूबर को हिमांशु दो लड़कियों के साथ क्लब आया और उसने फिर गाली-गलौज की। साथ ही धमकी दी कि उसका हुक्का बार चलवाए या उसे पांच लाख रुपये दिए जाएं। ऐसा न करने पर उसने क्लब में आग लगाने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि घटना का वीडियो उनके पास है। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो देखे जा रहे हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed