फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Picket at 500 meters, station on 4 kilometers Police arrived in 45 minutes, ran away

500 मीटर पर पिकेट, 4 किलोमीटर पर थाना 45 मिनट में पहुंची पुलिस, भाग गए बदमाश

Thu, 28 Sep 2017 02:31 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Thu, 28 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
Picket at 500 meters, station on 4 kilometers Police arrived in 45 minutes, ran away
डकैती के ‌िश्‍ाशिकार लाोग

विज्ञापन
नौ दिनों में ताबड़तोड़ ढंग से डकैती की छह वारदातें कर पुलिस अफसरों की नींद उड़ा देने वाला कच्छा बनियानधारी गिरोह मंगलवार रात पुलिस की लापरवाही से हाथ आते-आते रह गया। सोमवार की रात शहर के बाकरगंज में दो घरों में वारदात करने वाले इस गिरोह ने अगले ही दिन भोजीपुरा में धावा बोला जहां गांव वालों ने उसे घेरकर एक बदमाश को दबोच लिया। जिस वक्त बदमाशों और गांव वालों में मुचैटा चल रहा था, उसी वक्त पुलिस को सूचना दी गई लेकिन सिर्फ चार किलोमीटर दूरी पर थाना और पांच सौ मीटर दूरी पर पिकेट होने के बावजूद पुलिस 45 मिनट बाद मौके पर पहुंची। बदमाश तब तक ग्रामीणों के साथ मारपीट कर अपने साथी को छुड़ाकर भाग चुके थे। कांबिंग शुरू करने से पहले भी पुलिस ने दो घंटे तक इंतजार किया, लिहाजा बदमाश हाथ से दूर निकल गए। बदमाशों की मारपीट में एक ग्रामीण को भी गंभीर चोटें आई हैं।
पीपलसाना चौधरी गांव में लिंटर ढालने वाली मशीन चलाने वाले बंटी मौर्य के घर पर बदमाशों ने रात करीब दो बजे उस वक्त धावा बोला जब वह और उनका परिवार घर में सो रहा था। कच्छा बनियान पहने तीन बदमाश घर में घुस गए। बदमाश डंडे और तमंचों से लैस थे। बदमाशों ने बरामदे में सो रहे बंटी को कब्जे में लेकर पिटाई शुरू कर दी। पत्नी भगवान देई ने उन्हेें बचाने की कोशिश की तो डंडों से उन्हें भी पीटने लगे। चीख-पुकार सुन कर दूसरी मंजिल पर सो रहे बंटी के भाई छेदा लाल व उनका बेटा प्रेमशंकर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा। 
विज्ञापन

शोरशराबा सुनकर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीणों ने इकट्ठे होकर बंटी के घर को घेरना शुरू किया तो बदमाश भागने लगे। बंटी ने कुछ पड़ोसियों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथी को बचाने के लिए दूर निकल चुके बदमाश वापस लौटे लाठीडंडों से ग्रामीणों पर हमला कर अपने साथी को छुड़ा ले गए। ग्रामीणों ने खेतों में भाग रहे बदमाशों को गांव के बाहर तक खदेड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के निकलने के बाद आठ थानों की पुलिस ने की कांबिंग 
काफी देर तक बदमाश गांव में तांडव करने के बाद भाग निकले। पीड़ित परिवार ने पुलिस को डकैती की कोशिश की सूचना दी, लेकिन पुलिस 45 मिनट तक मौके पर नहीं पहुंची। जबकि थाना यहां से सिर्फ चार किमी दूर है और पिकेट तो गांव से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर लगती है। सुबह 3.30 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी देहात ख्याति गर्ग, एसपी क्राइम रमेश भारतीय सहित आठ थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सुबह नौ बजे एसएसपी जोगेंद्र कुमार भी पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की खोज में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन काफी देरी से चले अभियान से पुलिस को कामयाबी नहीं मिली। घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद घर पहुंचाया गया। 

विधायक ने पूछा- कब तक लुटवाते रहेंगे पब्लिक को
ग्रामीणों के अनुसार बंटी के घर पर धावा बोलने वाले चारों बदमाश 20 से 25 साल के थे। वे लाठी-डंडे और तमंचा लेकर डकैती डालने आए थे। बंटी मौर्य की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक बहोरन लाल मौर्य पीड़ित के घर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। विधायक ने इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अफसरों से पूछा, आप लोग कब तक बदमाशों के हाथों पब्लिक को लुटवाते रहेंगे। 


ग्रामीण पर गोली भी चलाई 
भाग रहे बदमाशों ने गांव के एक युवक पर गोली भी चला दी। गोली दरवाजे पर लगी और वह बाल-बाल बचा। गांव डहिया निवासी यादराम मौर्य मंगलवार रात लघुशंका के लिए उठे थे। घर में ही कपड़ों की सिलाई का काम करते हैं। उन्होंने रात डेढ़ बजे दुकान के पास संदिग्ध तीन बदमाशों को देखा, आरोप है कि उन्हीं बदमाशों ने गोली चला दी। भोजीपुरा पुलिस को उन्होंने तहरीर सौंपी है। 
------
बदमाशों को पकड़ने के लिए टीमों को लगा दिया गया है। जल्द कुछ गिरफ्तारियां हो जाएगी। पुलिस पब्लिक का भी सहयोग बदमाशों के खिलाफ ले रही है। 
- एसके भगत, आईजी बरेली रेंज 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed