{"_id":"592b23144f1c1bd657bda78b","slug":"people-from-two-communities-who-came-face-to-face-in-bahajuiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहजुइया में आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहजुइया में आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग
सीबीगंज।
Updated Mon, 29 May 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
बहजुइया में आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग
- फोटो : बहजुइया में आमने-सामने आए दो समुदाय के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बहजुइया गांव में नमाज पढ़ने के विवाद को लेकर दो समुदाय के लोग रविवार को आमने-सामने आ गए। एक समुदाय ने नई परंपरा नमाज को नई परंपरा बताते हुए विरोध किया तो दूसरे समुदाय के लोग अड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया। नई परंपरा न डालने की बात कहते हुए पूर्व प्रधान समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
सीबीगंज क्षेत्र के गांव वहजुइया जागीर में एक इमामबाड़ा है। एक समुदाय का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लोग इमामबाड़े को मजिस्द का रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। गांव में कभी नमाज नहीं पढ़ी जाती, जबकि इमामबाड़े से सिर्फ ताजिये उठाए जाते हैं। पिछले साल भी गैर परंपरागत तरीके से नमाज पढ़ने की कोशिश की गई थी। इसको लेकर दोनों समुदाय के बीच मारपीट और पथराव हुआ था। एसडीएम की मौजूदगी में दोनों समुदाय के बीच लिखित समझौता हुआ था कि नई परंपरा नहीं पड़ेगी। अब रविवार कोे एक समुदाय के लोगों ने इसी स्थान पर नमाज पढ़ने की कोशिश की, जिसका दूसरे समुदाय ने विरोध किया। नमाज पढ़ने पर अड़ने से मामला बिगड़ गया। इसे लेकर दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए और हालात तनावपूर्ण हो गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गणेश दत्त जोशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों समुदाय के लोगों को समझाकर मामला शांत कर दिया। इसके बावजूद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब एसडीएम सदर की मौजूदगी में एक बार फिर दोनों समुदाय के लोगों के बीच वार्ता होगी। इसमें जो भी फैसला होगा, उस पर अमल कराया जाएगा।
डेक से ध्वनि प्रदूषण फैलाने का आरोप
किला क्षेत्र के स्वाले नगर स्थित रामपुर रोड पर एक धार्मिक स्थल पर नई परंपरा डालते हुए डेक बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने का एक समुदाय ने आरोप लगाया है। इसकी शिकायत डीएम-एसएसपी को पत्र भेजकर की गई है। विरोध करने वाले पक्ष का कहना है कि सुबह-शाम बजने वाली डेक से ध्वनि प्रदूषण होता है।