फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pathology Lab Manager manipulating , Chen looted

पैथोलॉजी लैब की मैनेजर से छेड़छाड़, चेन लूटी

Fri, 16 Sep 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 16 Sep 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बाग में पैथोलॉजी लैब से घर लौट रहीं मैनेजर के साथ नशे में धुत तीन दोस्तों ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर छेड़छाड़ भी की। पीड़िता के दिए बाइक के नंबर के आधार पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। पीड़िता और उसके परिवार पर समझौता करने के लिए सारे दिन दबाव बनाया जाता रहा। हालांकि बात बन नहीं पाई। पुलिस ने मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखकर हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

पुराने शहर की लड़की रामपुर बाग स्थित पैथोलॉजी लैब में मैनेजर है। बुधवार को शाम करीब साढ़े 6 बजे लैब से ड्यूटी खत्म होने के बाद लौट रही थीं। मैनेजर ने बताया कि रामपुर बाग से ईसाईयों की पुलिया तक ऑटो रिक्शा से आने के बाद उन्होंने रिक्शा किराए पर किया था। बाइक सवार तीन लड़के उनका रामपुर बाग से ही पीछा कर रहे थे। उसका रिक्शा जैसे ही मीरा की पैठ के पास पहुंचा पीछे से बाइक पर आए तीन लड़कों में से एक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर तीनों बाइक रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर तीनों मौके से भाग गए। पीड़िता ने शाम को ही बाइक नंबर बताकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखाने की गुहार की, लेकिन पुलिस ने जांच करने का बहाना करके टरका दिया। बृहस्पतिवार को सुबह ही पीड़िता फिर से पिता को लेकर थाने पहुंच गई। उसने मामले में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर काकरटोला का राशिद, बालजती का असलम और नन्हें को उठा लिया। तीनों ने लड़की से कहासुनी की बात स्वीकार कर ली। यह भी बताया कि ईद के मौके पर हमने शराब पी ली थी। इस दौरान लड़की के कहासुनी हो गई थी। हमने चेन नहीं लूटी है। एसएसआई प्रेमपाल वार्ष्णेय ने बताया कि नशे में धुत होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मेरी बेटी हुई तो मार डालूंगी
पुलिस के कार्रवाई करने में हीलाहवाली करने से खफा लैब मैनेजर प्रभारी निरीक्षक के कक्ष में ही फफक-फफक कर रोने लगी। कहने लगीं कल से मुझसे सवाल किए जा रहे हैं। बार-बार यह पूछा जा रहा है कि तुम्हारी चेन लुटी है या नहीं?। जबकि मुझे झूठ बोलकर क्या मिलेगा? मुझसे ही बदतमीजी और लूटपाट हुई। इसके बाद भी पुलिस मुझी को गुनहगार की तरह देख रही है। इससे तो मुझे यही लग रहा है कि मेरा लड़की होना गुनाह है। लड़की बात करते हुए इतने गुस्से में आ गई और कहने लगी कि मेरी बेटी हुई तो उसे मार डालूंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed