फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pappau Bharatul's supporter shot dead SP worker, lawsuit

पप्पू भरतौल के समर्थक ने सपा कार्यकर्ता को गोली मारी, मुकदमा

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Pappau Bharatul's supporter shot dead SP worker, lawsuit
पप्पू भरतौल के समर्थक ने सपा कार्यकर्ता को गोली मारी, मुकदमा - फोटो : Pappau Bharatul's supporter shot dead SP worker, lawsuit
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
चकरपुर गांव में विधान सभा चुनाव के बाद से भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हार-जीत को लेकर होली के दिन से चल रहे विवाद के चलते बृहस्पतिवार की रात भाजपा विधायक पप्पू भरतौल के समर्थक राजीव लोधी ने गांव के ही अमन कुमार उर्फ मुलू को गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा नहीं लिखा तो मुलू के घरवाले ग्रामीणों को लेकर डीआईजी के पास पहुंच गए। इसके बाद एसओ ने भीड़ को थाने बुलाकर मुकदमा लिख दिया। उधर, डीआईजी के आदेश पर होली के दिन विवाद होने के मामले में सपा प्रत्याशी वीरपाल सिंह यादव के समर्थक प्रधान पप्पू और उसके साथियों के खिलाफ लिखी गई एनसीआर को जानलेवा हमले के आरोप में तरमीम कर दिया है। थाना भमौरा के चकरपुर गांव के प्रधान पप्पू और उनके समर्थकों ने बिथरीचैनपुर विधानसभा के सपा प्रत्याशी वीरपाल सिंह यादव को चुनाव लड़ाया है। जबकि उन्हीं की बिरादरी के दूसरे पक्ष के प्रमोद और उसके भाई राजीव आदि भाजपा विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के समर्थक हैं। प्रमोद आंवला के भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप के गाड़ी चलाते हैं। होली के दिन राजीव और उसके साथियों ने साइकिल पंक्चर होने की टिप्पणी करते हुए जय श्री राम के नारे लगाए तो सपा कार्यकर्ताओं से उनका विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। भाजपाइयों ने तमंचे के साथ थाने पहुंचकर सपा समर्थक ग्राम प्रधान पप्पू पर गोली चलाने का आरोप लगाकर मुकदमा लिखाने की मांग की। उनका कहना था कि पप्पू ने गोली चलाई थी, लेकिन मिस हो गई। पुलिस ने तमंचा लेकर ग्राम प्रधान पप्पू, उनके पिता हिमाचल, भाई कन्हई और मुलू के खिलाफ एनसीआर लिखकर मामला निपटा दिया था। जबकि भाजपाइयों में राजीव का कहना था कि प्रधान ने उस पर जान से मारने की नियत से गोली चलाई थी। पुलिस ने एनसीआर के बाद एक पक्ष के पप्पू के बेटे गुड्डू, मुलू और दूसरे पक्ष के राजीव का शांतिभंग के आरोप में चालान करके जेल भिजवा दिया था। बृहस्पतिवार की रात करीब 11 बजे जमानत पर छूटने के बाद मुलू अपने घर के दरवाजे के बाहर खड़ा था। आरोप है कि राजीव ने अपने साथियों के साथ मुलू पर गोली चला दी। गोली मुलू के पेट से नीचे लगी है। आरोप है कि नरेश, विजेंद्र और रीतराम ने पकड़कर गोली मार दी। परिवार वालों ने मुलू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। चकरपुर के प्रमोद और पप्पू प्रधानी का चुनाव लड़े थे। इसी को लेकर दोनों परिवारों में रंजिश चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed