फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pankia gang arrested 13 robbers , 11 incidents Kbulin

पंखिया गैंग के 13 लुटेरे गिरफ्तार, 11 वारदातें कबूलीं

Sun, 07 Aug 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 07 Aug 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर की गैंगरेप की वारदात के बाद डीजीपी के आदेश पर यूपी पुलिस पंखियों की तलाश में लगी हुई थी। इसी बीच फरीदपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से पंखिया अन्तर्जनपदीय गैंग के तेरह शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से एक सफारी कार भी बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान गैंग ने शीशगढ़ की डकैती समेत 11 वारादातें कबूली हैं। ये बदमाश हरदोई, सीतापुर, पीलीभीत, लखनऊ, शाहजहांपुर जिलों में भी वारदात करते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी आरके भारद्वाज ने पुलिस लाइंस सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर अख्तर सज्जाद के नेतृत्व में एसएसआई अजय कुमार सिंह और एसआई चेतराम सिंह की दो टीमों को पंखिया गैंग के बदमाशों की तलाश में लगाया गया था। एसपी देहात यमुना प्रसाद और सीओ नीति द्विवेदी के निर्देशन में ये टीमें काम कर रहीं थी। वाहन चेकिंग के दौरान गैंग के बदमाश पकड़ में आ गए। वह पीलीभीत में घटना करने जा रहे थे। पांच महीने पहले बिहार में घटना के दौरान इसी गैंग के लुटेरे मारे गए थे। इस गैंग ने तीन जुलाई की रात हरदोई के थाना लोनार के निजामपुर गांव में लूट के दौरान शिवानी गंगवार नाम की लड़की की हत्या कर दी थी। इसके अलावा फर्रुखाबाद की चार और शाहजहांपुर की तीन चोरी की घटनाओं का भी खुलासा किया।
विज्ञापन

 यह हैं पकड़े गए बदमाश
थाना फतेहगंज पूर्वी के नगरिया गांव का आलिम, इसी गांव का सद्दाम और कन्हई लाल,असलम और शाहजहांपुर के थाना जैतीपुर के खेड़ा बझेड़ा गांव के सरमीन खां, सुभाषनगर के मिलक रौंधी का शमशुल, हनीफ उर्फ अलीम इसी गांव का जावेद शामिल हैं। इसके अलावा जिला फर्रुखाबाद के थाना शमशाबाद के ग्राम चितार के रहने वाले निशार अहमद, दिलशाद आजाद, शाहजहांपुर के थाना मिर्जापुर ग्राम डींगरपुर कैलाश और इसी जिले के थाना कलान के रामसेवक पंखिया गैंग के शातिर अपराधी हैं। पुलिस पकड़े गए अपराधियों को रिमांड पर लेकर और भी पूछताछ करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी
एक लाख रु पये, छह देशी तमंचे इनमें एक 12 बोर का है। बाकी 315 बोर के और 15 कारतूस। दो लोहे के सरिये, एक मोबाइल, एक मंगलसूत्र, दो चूड़ी, एक जोड़ी पायल। 
एक ही मोबाइल इस्तेमाल करता था
यह पंखिया गैंग चार पहिया वाहन साथ में लेकर चलता है। कन्हई लाल उनकी सफारी कार का चालक है। हाईवे किनारे के गांव के अच्छे घरों को टारगेट बनाते हैं। घर में घुसने के बाद परिवार के लोग जाग जाते हैं तो उनके साथ मारपीट करने लगते हैं। वारदात के लिए हत्या तक भी कर देते हैं। घटना से पहले इस गैंग के सदस्य दिन में रेकी करते हैं। एकांत के घरों को चिहिन्त करने के बाद रात में कुछ लोग अंदर चले जाते हैं। बाकी बाहर निगाह रखते हैं। घटना के समय गैंग सिर्फ एक ही मोबाइल गाड़ी के चालक को बुलाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जेवर घर में घुसने वालों के हिस्से में रहता है। नकदी में सभी को हिस्सा मिलता है। 
बरेली की इन घटनाओं का हुआ खुलासा  
1. एक मई को शीशगढ़ के मोहल्ला रामलीला ग्राउंड के सामने मोहन स्वरूप गुप्ता भट्टे वालों के यहां 27 लाख की डकैती हो गई थी। चैनल का ताला तोड़कर बदमाश उनके घर में घुसे थे। दूसरी मंजिल के दोनों बेटे नीचे न आ पाएं। इसलिए लुटेरों ने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया था।

2. किला थाना के बाकरगंज में एक जून को शांति देवी के घर में घुसकर बदमाश हजारों का माल समेट ले गए थे। इस घटना को भी पंखिया गैंग ने करना स्वीकार किया है। 
3. 24 जून की रात को डीडीपुरम में बैंक कर्मी के संदीप अग्रवाल के घर में घुसकर कैमरा आदि चुरा ले गए थे।    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed