फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now Inspector - speaking welcome smile

अब दरोगा जी मुस्कुराकर बोलेंगे-स्वागत है

Thu, 02 Jun 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 02 Jun 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
 थाने में घुसते ही हर व्यक्ति के मन में कई सवाल उठ जाते हैं। पुलिस का डर मन में घर जाता है। काम होगा भी नहीं..यह सवाल मथता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एसएसपी आरके भारद्वाज ने पुलिस की छवि सुधारने के लिए नई पहल की है। थाने में पहुंचते ही अब पुलिस आपका स्वागत करेगी। पुलिस वाले न सिर्फ सलीके से पेश आएंगे बल्कि मुंह भी मीठा कराएंगे।  
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर सभी थानों में स्वागत डेस्क बना दी गई है। यहां रिसेप्शन पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती होगी। स्वागत डेस्क पर पानी के साथ मिठाई, टॉफी, बतासे, पेठा, बिस्किट रखे जा रहे हैं। स्वागत डेस्क पर एक उपनिरीक्षक के अलावा महिला सिपाही की भी तैनाती रहेगी। फरियादियों के बैठने के लिए कुर्सी और मेज की अलग से व्यवस्था की गई है। शिकायत दर्ज करने के बाद उसका समाधान भी किया जाएगा। 
विज्ञापन

एसएसपी को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि थानों में सुनवाई नहीं हो पा रही हैं। इसकी वजह से अधिकारियों के ऑफिस में फरियादियों की भीड़ लग रही है। स्वागत डेस्क बनाए जाने के बाद किसी को निराश होकर नहीं जाने पड़ेगा। लोगों के काम थानों में आसानी से होंगे तो पुलिस को भी कई तरह के फायदे होंगे। लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा। जनता से तालमेल बनने पर बरेली के त्योहारों के मौके पर भी पुलिस को फायदा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्वागत डेस्क का मकसद लोगों की तुरंत सुनवाई करना है। लोगों के थाने आते ही पुलिस कर्मी उनका मुंह मीठा करेंगे। इससे फरियादी सम्मानित महसूस करेंगे। इससे पुलिस को लेकर जनता में जो  छवि बनी हुई है उसमें सुधार होगा। 
-आरके भारद्वाज, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed