फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now be on the radar of the police vehicle

अब रडार पर रहेंगे पुलिस के वाहन

Sat, 30 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 30 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
 विदेशी तर्ज पर बरेली की पुलिस भी हाईटेक हो रही है। शहरी क्षेत्र के थानों, चौकियों और चीता मोबाइल की बाइक समेत पुलिस के 30 वाहनों में जीपीएस लगा दिया गया है। अब गश्त पर निकले वर्दीवाले झूठ नहीं बोल पाएंगे। पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम से पुलिस के मूवमेंट पर नजर रहेगी। एसएसपी अपने मोबाइल से भी जीपीएस सिस्टम के जरिए पुलिस टीम की कार्य प्रणाली पर नजर रखकर दिशा निर्देश दे सकेंगे। 
विज्ञापन

सिविल लाइंस स्थित दफ्तर में एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी ट्रैफिक ओपी यादव, एसपी क्राइम विजय गौतम ने संयुक्त रूप से जीपीएस सिस्टम लगी पुलिस की गाड़ियों और चीता मोबाइलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जीपीएस सिस्टम का कंट्रोल रूम एसएसपी दफ्तर और पुलिस लाइन में बनाया गया है। दोनों तरफ से कंट्रोल के जरिए पुलिस के मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। चीता मोबाइल या पुलिस की गाड़ी किसी जगह खड़ी है या फिर चल रही है। अपराधियों को लेकर जाने वाले वाहन नियत स्थान पर पहुंचे या नहीं। गैर जनपद से मुल्जिम लेकर आए पुलिस वाहन कहां है। इन सब नजर जीपीएस सिस्टम से नजर रखी जा सकेगी। पुलिस कर्मी अब न तो अपने उच्चाधिकारियों से झूठ बोलकर बहाने बना पाएंगे और न ही घटनास्थल पहुंचने में लापरवाही दिखा पाएंगे। एसएसपी ने बताया कि अभी ये व्यवस्था केवल शहरी क्षेत्र में लागू है। अगले चरण में इसे ग्रामीण क्षेत्रों के थानों और चौकियों में लागू किया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed