फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not open -law 's house robbery , theft was the home of brother

बहनोई के घर की डकैती खुली नहीं, साले के घर हो गई चोरी

Mon, 04 Jul 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 04 Jul 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Not open -law 's house robbery , theft was the home of brother
घर हो गई चोरी

विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी में समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी सुरेश शर्मा के घर 29 जून की रात हुई सोलह लाख की डकैती अभी खुल नहीं पाई थी कि डेलापीर के पास रहने वाले उनके साले संजय शर्मा के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर हजारों रुपये का माल समेट ले गए। सप्ताह भर के अंदर दो वारदातें हो जाने से परिवार वाले दहशत में आ गए हैं। डेलापीर जगमोहन मंदिर के पास रहने वाले संजय शर्मा टेंट हाउस का काम करते हैं। 15 दिन पहले उनकी मां हंसमुखी देवी बड़े भाई योगेश के पास दिल्ली चली गईं। बच्चों के स्कूल की छुट्टी की वजह से पत्नी मीनू पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली के रामनगर स्थित मायके में हैं। संजय शर्मा ने बताया कि वह भी 29 जून को घर में ताला लगाकर दिल्ली बड़े भाई के पास चला गया। शनिवार को रात करीब 11 बजे उसने घर आकर मेन गेट का ताला खोलकर अंदर देखा तो दो कमरों के ताले टूटे हुए थे। उनमें से एक कमरे में रखी अलमारी से चोर करीब पांच हजार रुपये की नकदी, एक सोने का गले का सेट, दो सोने की अंगूठी आदि करीब 70 हजार रुपये का माल चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर पुलिस ने संजय के घर पहुंचकर छानबीन की। संजय ने बताया कि चोरों ने पड़ोस में स्थित खाली प्लाट से होकर घर के अंदर प्रवेश किया। दो कमरों का ताला नहीं टूट पाया, इसलिए बड़ा नुकसान होने से बच गया। यहां बता दें कि सैनिक कॉलोनी गली नंबर एक में रहने वाले समाज कल्याण विभाग के कर्मचारी सुरेश शर्मा संजय शर्मा के बहनोई हैं। सुरेश के घर 29 जून की रात को डकैती हो गई थी। पुलिस को उसमें अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने मामले में संजय नगर के छह लोगों को उठाया है। पूछताछ की जा रही है, लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed