{"_id":"585d7c184f1c1b1864e3ca1e","slug":"not-being-able-to-get-out-of-the-house-the-daughter-of-policeman","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नहीं निकल पा रही पुलिस वाले की बेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नहीं निकल पा रही पुलिस वाले की बेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 24 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहदों से परेशान सिपाही की बेटी घर से नहीं निकल पा रही है। उसे कॉलेज आते जाते समय शोहदे घेरकर तंग करते हैं। एक शोहदे ने धोखे से उसकी फोटो चुराने के बाद एडिट कर व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल कर दी है। यही नहीं शोहदों ने घरवालों से शिकायत करने पर छात्रा को तेजाब डालकर चेहरा बिगाड़ने की धमकी दी गई है। इससे वह दहशत में है।
शहर की रहने वाली एक युवती ने शुक्रवार को बारादरी थाने में फरीदपुर निवासी अब्दुल कदी पुत्र आरिफ हुसैन, सोबी पुत्र साजिद निवासी मोहल्ला मरदान कस्बा फरीदपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। यह युवती एक सिपाही की बेटी है और एक कॉलेज में बीएससी तृतीय में पढ़ती है। छात्रा का कहना है कि कॉलेज आते जाते समय यह युवक उस पर गंदे कमेंट करते हैं। इसकी शिकायत जब उसके घरवालों ने लड़कों के घरवालों से की तो वह और बौखला गए। बारादरी इलाके की ईसाईयों की पुलिया के पास उसे घेर लिया और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दे डाली। यही नहीं एक आरोपी ने उसकी फोटो धोखे से हासिल कर उसे एडिट कर व्हाट्सएप और फेसबुक के माध्यम से उसके भाई और रिश्तेदारों को भेज दी। जिससे उसकी बेहद बदनामी हुई है। छात्रा का आरोप है कि लड़के नए नए नंबरों से उसको और उसके रिश्तेदारों को मैसेज कर रहे हैं। जिससे वह तंग आ चुकी है।
छात्रा की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसके पास जितने भी एमएस भेजे गए हैं, सबका मोबाइल फोन से प्रिंट आउट कर संकलन कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
- राजेश सिंह, इंस्पेक्टर बारादरी