फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Nobles inserted into the gun shop car drunk

रईसजादों ने नशे में बंदूक की दुकान में घुसा दी कार

Fri, 22 Jan 2016 12:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 22 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Nobles inserted into the gun shop car drunk
बरेली। रईसजादों की बेकाबू कार फिल्मी अंदाज में चौकीदार को रौंदती हुई सिविल लाइंस के जनता गन हाउस में जा घुसी। हादसे में चौकीदार के हाथ-पैर टूट गए। कार की गति इतनी तेज थी कि शटर से पहले लगा चैनल भी उखड़कर अलग हो गया। रास्ते में लगा टेलीफोन का खंभा भी टूट गया। पुलिस के मुताबिक कार में सवार लोग नशे में धुत थे। घायल चौकीदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब एक बजे होंडा सीआरवी कार चौकी चौराहा से जंक्शन रोड की ओर तेज रफ्तार में जा रही थी। इस दौरान शराब गोदाम के पास वीरेंद्र पाल सिंह का जनता गन हाउस है। चौकीदार हरीश पाल गन हाउस के पास खड़ा होकर चौकीदारी कर रहा था। बेकाबू कार चौकीदार को रौंदती हुई गन हाउस में जा घुसी। कार की गति इतनी तेज थी कि दुकान के पास लगा टेलीफोन का खंभा टूट गया। हादसे में चौकीदार के हाथ-पैर टूट गए। हादसे के बाद कार से उतरे रईसजादे नंबर प्लेट उतारकर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल चौकीदार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। छानबीन के दौरान पता लगा कि कार दिल्ली के रहने वाले किसी खुराना की है। उसमें सवार लड़के नशे में धुत थे। वह भीमताल(उत्तराखंड) में घूमकर आ रहे थे। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करा लिया है। चौकीदार की तरफ से भी अभी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। उसके परिवार वालों का कहना है कि अभी हम इलाज में व्यस्त होने की वजह मुकदमा लिखाने नहीं गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुधीर पाल धामा का कहना है कि कार के चेचिस नंबर के आधार पर उसके  मालिक का पता करके मुकदमा लिखा जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed