{"_id":"591764c34f1c1b231f854f7a","slug":"ninth-girl-kidnapped-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौवीं की छात्रा को अगवा करके दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौवीं की छात्रा को अगवा करके दुष्कर्म
बरेली।
Updated Sun, 14 May 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चनेहटी निवासी नौवीं की छात्रा को बदमाश टेंपो से अगवा करके रामपुर ले जाकर दुष्कर्म किया गया। आरोपियों ने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो तैयार करके वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने रामपुर से परिवार को मोबाइल पर आपबीती बताई। रामपुर से पीड़िता को वापस चनेहटी लाया गया। शनिवार को कैंट थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बीती 10 मई को सुबह पांच बजे पीड़िता टहलने निकली थी। गांव का संजीव पुत्र वीरपाल और संजीव के दोस्त कमल, अरविंद, आकाश निवासी चनेहटी किशोरी को टेंपो में बंधक बनाकर अपहरण कर ले गये। टेंपो से आरोपी पीड़िता को लेकर काशीपुर थाना मिलक रामपुर लेकर पहुंचे। बताया गया कि वहां आरोपी संजीव की मौसी का घर है। संजीव, उसकी मौसी रेखा और मामा बबलू ने पीड़िता के साथ मारपीट की। रात में संजीव ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो और फोटो मोबाइल से लिये हैं। पीड़िता को बदनाम करने की नियत से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई है। पीड़िता को रात में पीड़ित पिता के पास मोबाइल से फोन आया कि वह काशीपुर में बंधक है। पीड़िता के भाई आरोपी के ताऊ के साथ काशीपुर गए और पीड़िता को लेकर चनेहटी पहुंचे। अब आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
सांसद के फोन पर दर्ज हुआ मुकदमा
पीड़िता का परिवार सांसद से मिला। अपने साथ हुई आपबीती को बयां किया। जिसके बाद सांसद ने कैंट थाने के एसएचओ एसएस पवार को तत्काल एफआईआर दर्ज करवाने के लिए कहा। शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
पीड़िता के परिवार की तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
-एसएस पवार, थाना प्रभारी कैंट