{"_id":"5825f7254f1c1b8553b3b200","slug":"nigerian-gang-of-thugs-made-dntia-village-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइजीरियन ठग गिरोह का सेंटर बना धंतिया गांव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाइजीरियन ठग गिरोह का सेंटर बना धंतिया गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sat, 12 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आन लाइन ठगी करने वाले नाइजीरियन ठगों के गिरोह ने सीबीगंज इलाके के धंतिया गांव को अपना प्रमुख केंद्र बना रखा हैं। ठगों के गिरोह का प्रमुख सदस्य आसिफ है, जो पुलिस रिकार्ड में फरार है। वह लालच देकर गांव के युवाओं को गैंग से जोड़ता है। आसिफ के तीन भाई जेल जा चुके हैं।
दिल्ली, नोएडा में रह रहे नाइजीरियन ठगों ने समूचे देश में अपना नेटवर्क फैला रखा है। यहां धंतिया गांव के सौ से अधिक लोग नाइजीरियन ठगों के गिरोह से जुड़े हैं। इनमें सद्दाम, जमशेद खां, नन्हें, हनीफ अहमद, यूनुस, शाहिद, हैदर, जीशान समेत 12 से अधिक लोग ठगी करने के आरोप में जेल जा चुके हैं। करीब छह महीने पहले इज्जतनगर पुलिस ने धनतिया गांव निवासी सद्दाम, यूनुस समेत तीन भाइयों को जेल भेजा था, जो बाद में जमानत पर छूट गए। पुलिस के मुताबिक ठगी के इस मुकदमे में आसिफ का नाम शामिल है। चार महीने पहले मुरादाबाद पुलिस धंतिया के शाहिद रजा और आरिफ समेत चार लोगों को पकड़कर ले गई थी। नोएडा में पकड़े गए नाइजीरियन ठगों के साथ धनतिया गांव का नासिर खान और भोजीपुरा इलाके के घंघोरा निवासी नाजिश भी पकड़े गए। नाजिश की धनतिया गांव में ननिहाल है, जो पिछले साल से दिल्ली में रह रहा था। यहां के राशिद, अकरम, राहुल व रमेश के नाम भी सामने आए हैं।
पुलिस से है साठगांठ
नाइजीरियन ठगों से जुड़े धंतिया के लोगों ने पुलिस से अपनी साठगांठ कर रखी है। पांच दिन पहले आसिफ के परिवार में शादी थी। इस शादी में ठगी का आरोपी आसिफ शामिल हुआ था। इज्जतनगर इलाके के एक दरोगा के पास ठगों से जुड़े धंतिया गांव के लोगों की पूरी कुंडली है। ठगों ने जेल भेजने के बजाय आरोपियों से साठगांठ कर ली है।
विज्ञापन
जिला जेल में बंद हैं दो नाइजीरियन
बरेली। दो नाइजीरियन ठग जिला जेल में बंद हैं। करीब एक साल पहले इन्हें प्रेमनगर पुलिस ने ठगी करने के आरोप में जेल भेजा था। मगर पुलिस ने पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने के बजाय दो आरोपियों को गिरफ्तार करके संतोष कर लिया।
इस मामले में नोएडा पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया है। धंतिया गांव के लोग अगर ठगों से जुड़े हैं तो उनके बारे में पता लगाया जाएगा। आरोप सही है तो ऐसे लोगों को जेल भेजा जाएगा। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी