{"_id":"5877dc814f1c1b8327ba9133","slug":"nida-khan-s-complaint-called-on-the-observer","type":"story","status":"publish","title_hn":" निदा खान की फरियाद पर विवेचक तलब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निदा खान की फरियाद पर विवेचक तलब
बरेली
Updated Fri, 13 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आला हजरत खानदान की बहू निदा खान की फरियाद पर डीआईजी आशुतोष कुमार ने विवेचक को तलब करके पूरी जानकारी ली। साथ ही निदा पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोपों की फिर से सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर को जांच करने के आदेश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे निदा खान अपने भाई के साथ डीआईजी से मिलीं। उन्होंने बताया कि पति शीरान रजा खां और उनके घर वालों ने शादी के बाद उन पर तमाम जुल्म किए। उसके साथ मारपीट भी की गई। इस दौरान उसका गर्भ गिर गया। कोर्ट के आदेश पर बारादरी थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया। जिसकी विवेचना दरोगा रामचंद्र ने की। उसके और उसके परिवार वालों ने विवेचक ने बयान ही दर्ज नहीं किए। उसकी मेडिकल रिपोर्ट तक को विवेचना में शामिल करने की जरूरत नहीं समझी। निदा खान का आरोप है कि फर्जी बयान हलफी, फर्जी तलाकनामा बनाकर विवेचक ने मुल्जिमों से मिलकर अंतिम रिपोर्ट प्रेषित की है। उनका कहना था कि दहेज में दी गई मेरी गाड़ी समेत ससुराल वालों ने अभी तक उसका कोई सामान नहीं लौटाया है। जबकि शीरान और उसके परिवार वालों से सांठगांठ करके विवेचक ने उसका दहेज का सारा सामान लौटाया हुआ बता दिया। निदा ने विवेचक के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा निदा ने डीआईजी को बताया कि कोर्ट की तारीख पर गई थी। कोर्ट से लौटते समय शीरान और उसके भाई ने उसे घेरकर धमकाया था। कहना था कि जुर्माने की रकम लेकर खुश मत हो, एक बोतल तेजाब में तुम्हारा काम तमाम कर दूंगा। डीआईजी ने इस मामले की जांच कराकर निदा को इंसाफ दिलाने की आश्वासन दिया है।
-निदा खान के मुकदमे के विवेचक रामचंद्र को बुलाया था। निदा के प्रोटेस्ट करने पर मामला कोर्ट में विचारधीन है। कोर्ट में निदा के बयान होने के बाद जो फैसला होगा उसके बाद ही आगे की कार्रवाई कराई जाएगी। इसके अलावा निदा के खुद पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के आरोप की सीओ तृतीय से जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी- आशुतोष कुमार, डीआईजी
विज्ञापन
इंसाफ नहीं मिला तो दिल्ली-लखनऊ भी जाऊंगी
-निदा खान का कहना है कि मुझे आधुनिक ख्यालों की लड़की बताकर बदनाम करने की साजिश की जा रही है। विवेचक ने दबाव में उसके केस में फाइनल रिपोर्ट लगा दी और अब झूठ बोल रहे हैं। उसके पिता और भाई पर गंदे इल्जाम लगाकर फंसाने की साजिश हो रही है। पुलिस-प्रशासन की मेहरबानी से मुकदमा लिखे जाने से बच गया, लेकिन उसके आरोपों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निदा के मुताबिक बरेली में उसे इंसाफ नहीं मिला तो वह दिल्ली और लखनऊ जाएंगी। वहां नेशनल मीडिया और अधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेगी। ताकि पूरी देश और दुनिया उस पर हुए जुल्मों के बारे में जानकर अधिकारियों को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दे।
जब भाई ने डीआईजी को दिखाई वीडियो
-निदा खान के भाई ने डीआईजी को बहन को दहेज में दी गई कार की वीडियो भी दिखाई। उनका कहना था कि विवेचक ने सामान लौटाने की झूठी कहानी विवेचना में लिख दी। जबकि वीडियो में उन्हीं के घर के बाहर कार खड़ी है। समाचार पत्रों में छपे शीरान ने अपने बयान में भी सामान लेने की बात कही है। उन्होंने डीआईजी से यह भी कहा कि उन्हें किसी भी दिन निदा के ससुराल झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं। इसलिए उनके मामले में जो भी शिकायत आए पहले जांच करा ली जाए।
विवेचक बोले, निदा ने साक्ष्य ही नहीं दिए
-विवेचक रामचंद्र ने डीआईजी को बताया कि उसने निदा से कई बार साक्ष्य मांगे। तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक की भी उनसे बात हुई, लेकिन उन्होंने नहीं दिए। वह बेहद गुस्से में थीं। इसी वजह से उसने एफआईआर के आधार पर उनके बयान दर्ज करके एफआर लगा दी।
कल की घटना से कोई वास्ता नहीं
-शीरान के छोटे भाई ईकान रजा खां का कहना है कि मंगलवार को रानी शर्मा ने निदा के भाई और पिता पर जो रेप का आरोप लगाया है। इस घटना से उनका कोई वास्ता नहीं है। कोई आदृश्य शक्ति दोनों परिवारों के बीच मतभेद की खाई को गहरा कर रही है। ताकि छोटे से विवाद में सुलह की संभावनाएं समाप्त हो जाएं। इस पारिवारिक विवाद की आड़ लेकर आला हजरत खानदान की प्रतिष्ठा और सम्मान को नुकसान पहुंचाया जा सके। ईकान रजा की मांग है कि उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। साथ ही निदा की सुरक्षा और बढ़ाकर उनकी गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जाए। जिससे निदा उनके परिवार के लोगों के खिलाफ कोई षड़यंत्र न कर पाए।