{"_id":"7d036224404d782a5fc77fc6754a4998","slug":"navlti-intersection-manipulating-student-accused-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नावल्टी चौराहे पर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नावल्टी चौराहे पर छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
बरेली
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पुलिस भर्ती का आवेदन फार्म लेने के लिए नावल्टी चौराहे पर आई बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा से शराब के नशे में धुत ठेकेदार ने छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों ने उसकी मदद करते हुए शोहदे को पकड़कर जमकर पीटा और कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घटना सोमवार रात साढ़े आठ बजे कोतवाली क्षेत्र में स्थित नावल्टी चौराहे पर हुई। बिहारीपुर निवासी बीकॉम द्वितीय की छात्रा पुलिस भर्ती का फार्म लेने नावल्टी चौराहे की तरफ आई थी। यहां मौजूद मोहल्ला कसगरान निवासी ठेकेदार सोनू ने शराब के नशे में छात्रा को गलत नीयत से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा। तभी छात्रा ने शोर मचा दिया और लोगों ने शोहदे को पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। लोग उसे पकड़कर कोतवाली ले गए। पुलिस ने उससे पूछताछ के बाद हवालात में डाल दिया। उसके खिलाफ छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।