फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Mustard for bales brother killed

सरसों के गट्ठे के लिए भाई की जान ले ली

Sun, 20 Mar 2016 01:50 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 20 Mar 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mustard for bales brother killed
प‌िररिवार के सदस्‍यय
साझे की जमीन से एक गट्ठा सरसों काट लेने पर सिंघाई नवदिया गांव में छोटे भाई को जान गंवानी पड़ी। बड़े भाई ने अपने बेटे की मदद से उसे लाठियों से पीटकर मार डाला। वारदात के बाद दोनों घर से फरार हो गए। दिनदहाड़े गांव में हुई इस घटना से सनसनी मच गई। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

मजदूरी कर परिवार पाल रहे 47 साल के आशेराम ने अपने बड़े भाई रूपलाल के साथ खेत में साझे में सरसों बोई थी। शनिवार सुबह आशेराम खेत में गया और एक गट्ठा (गड़ा) सरसों काट लाया।  रूपलाल को जब यह पता चला तो वह आगबबूला हो गया। पूर्वाह्न 11 बजे वह आशेराम के घर पहुंच गया और गाली-गलौज कर दी। जैसे-तैसे मामला शांत हुआ। दोपहर एक बजे आशेराम बाइक से बरेली जाने के लिए निकला था। गांव में रूपलाल और उसके बेटे नरेंद्र ने आशेराम को घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लाठियां फटकारकर पहले तो बाइक रुकवाने की कोशिश की जब आशेराम चलता रहा तो दोनों ने दौड़कर लाठियां बरसा दी। आशेराम गिर गया। इसके बाद भी दोनों बेरहमी से लाठियां बरसाते रहे। लहूलुहान होने पर मरा समझकर भाग गए। पत्नी सुशीला, बेटी प्रियंका, बेटों आकाश और कैलाश को जब इसका पता चला तो दौड़कर वहां पहुंचे। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे एसआरएमएस रेफर कर दिया गया। भोजीपुरा वापस लाते समय आशेराम ने दम तोड़ दिया। घर के मुखिया की सांसें थमने पर परिवार के लोग बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी सुशीला देवी की तहरीर पर पुलिस ने रूपलाल और उसके बेटे नरेंद्र के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ भोजीपुरा जेपी यादव ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed