फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Museri accused of raping sister, Sue

मौसेरी बहन से रेप का आरोप, मुकदमा

Wed, 07 Dec 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 07 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
Museri accused of raping sister, Sue
rape
मौसेरे भाई के खिलाफ नशा सुंघाकर रेप करने का मुकदमा इज्जत नगर थाने में दर्ज हुआ है। मुंशीनगर में रहने वाले लड़की के पिता ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार की देर रात उनकी बेटी बेसुध हालत में पड़ोस में ही रहने वाले साढ़ू की छत पर झोपड़ी में मिली थी। आरोपी के मां और पिता के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के मुंशीनगर में 16 वर्षीय लड़की आधी रात के बाद अपने बिस्तर से गायब हो गई। पिता के मुताबिक तीन बजे उनकी आंख खुली तो उन्होंने लड़की की तलाश शुरू की। इस दौरान आसपास के लोग भी आ गए। तलाशी के दौरान पड़ोस में ही रहने वाले साढ़ू के मकान की छत से कराहने की आवाज आई। पिता ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले वालों के साथ पड़ोसी की छत पर पड़ी झोपड़ी में जाकर देखा तो वहां उनकी बेटी बेसुध पड़ी हुई थी। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। रात को ही वह उसे लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। लड़की ने बताया कि साढ़ू के बेटे राहुल ने उसके साथ नशा सुंघाकर उसे बेहोश करके जबरन रेप किया। होश में आने पर कहने लगा कि तुमने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। राहुल आपराधिक प्रवृत्ति का युवक है। पुलिस ने आरोपी और उसके माता-पिता के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ विवेचना शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अशोक कु मार ने कहा कि मेडिकल कराने के बाद लड़की के कोर्ट में बयान कराकर ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed