फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   murder

अवैध संबंधों में युवक की गोली मारकर हत्या!

Tue, 13 Jan 2015 01:41 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 13 Jan 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
murder
नरियावल में हेयर कटिंग की दुकान चलाने वाले 32 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश आलमपुर-मेहतरपुर गांव में रोड पर मजार के सामने पड़ी मिली। उसके सीने और मुंह में गोली मारी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या की वजह पड़ोस में रहने वाली रिश्ते की भाभी से अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा दोनों की दोस्ती का विरोध करता था। कई बार यह विवाद पुलिस तक भी पहुंचा था। पुलिस ने उदयपुर जसरथपुर गांव के प्रधान मोहम्मद जकी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दंपति समेत चार लोगों को थाने बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सुबह पुलिस लाश की पहचान नहीं करा पाई थी। बाद में राजकुमार के रूप में शव की पहचान हुई। मौके पर बारह बोर के दो कारतूस भी पड़े थे। प्रधान की सूचना पर पुलिस शव को थाने ले आई।  एसपी क्राइम डॉ. एसपी सिंह और सीओ चतुर्थ स्नेहलता ने मौके पर पहुंचकर राजकुमार के बारे में जानकारी की। छानबीन में मालूम हुआ कि राजकुमार का शीतला देवी मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश के पास उठना-बैठना है। पुलिस ने पूछताछ की, जिस पर राजकुमार के महिला सेअवैध संबंधों की बात सामने आई है। पुलिस ने महिला के अलावा उसके पति और दो बेटों को भी थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि रंजिशन हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। मामले की छानबीन की जा रही है, जल्दी ही कोई नतीजा सामने आएगा।
विज्ञापन


महिला के घर में था तनाव
रविवार शाम को राजकुमार की दुकान के पास उसकी महिला मित्र का बेटा भी देखा गया था। वह राजकुमार के पड़ोस में आदिल की मोबाइल की दुकान पर रीचार्ज कराने आया था। महिला के जिस लड़के पर पुलिस को राजकुमार की हत्या का शक है, उसकी दो साल से मां से बोलचाल तक नहीं थी। राजकुमार को उसने अपनी मां के साथ बैठा देख लिया था। छह महीने पहले पत्नी से संबंध होने को लेकर राजकुमार से महिला के पति का विवाद भी हो गया था। पुलिस ने इस पर दोनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया था। महिला कई बार उसके साथ घर से भी चली गई है, लेकिन बाद में लौट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
विवेचना कई बिंदुओं पर हो रही है। छह महीने पहले राजकुमार ने अपना मकान बेचकर नरियावल में किराए पर रहना शुरू कर दिया था। राजकुमार का मकान खरीदने वालों से भी पूछताछ की गई है। कुछ लोगों की कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। पूरी छानबीन के बाद ही घटना का खुलासा किया जाएगा।    
-स्नेहलता, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed