{"_id":"b2a685830a7ff302a3f86e2f54a1075b","slug":"munshi-beaten-in-the-court-complex-laws-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों ने मुंशी को कचहरी परिसर में पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुरालियों ने मुंशी को कचहरी परिसर में पीटा
बरेली
Updated Tue, 16 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इज्जतनगर इलाके के रोड नंबर एक स्थित महलऊ निवासी ख्वाजा मोइनुद्दीन कचहरी में मुंशी हैं। उन्होंने बताया कि वह बरेली व्यापार मंडल के उप जिलाध्यक्ष हैं। उनका पारिवारिक विवाद उनकी पत्नी अमीरन से चल रहा है। सात साल पहले मोइनुद्दीन पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया जा चुका है। सोमवार को उस मामले की तारीख थी। मोइनुद्दीन की पत्नी के अलावा ससुर वशीरूद्दीन, चचिया ससुर तरुद्दीन आदि भी आए थे। सुबह ग्यारह बजे आमना सामना होने पर कहासुनी होने लगी और ससुरालियों ने मोइनुद्दीन की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट से कचहरी में हंगामा हो गया और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बीच बचाव कर मामला शांत कराया गया। देर शाम मोइनुद्दीन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन