फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   muchalk paband

तिरंगा फहराने के ‘जुर्म’ में 59 लोग मुचलका पाबंद

Mon, 11 Sep 2017 02:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 11 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
muchalk paband
हंगामा करती म‌िहहिलाएं
सीबीगंज की कांशीराम कॉलोनी में स्वतंत्रा दिवस पर पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रध्वज फहराकर राष्ट्रगान गाना कॉलोनी के अच्छे-भले लोगों को काफी भारी पड़ गया। कुछ लोगों की आपत्ति के बाद सीबीगंज थाना पुलिस ने कॉलोनी के 59 लोगों को मुचलका पाबंद कर दिया है। हद तो यह है कि मुचलकों पर पाबंद करने की इस कार्रवाई में पुलिस ने बुजुर्ग और दिव्यांगों को भी नहीं बख्शा। कॉलोनी के लोग अब इस मामले में डीएम से मिलकर फरियाद करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मुचलकों पर पाबंद किए गए लोगों का कहना है कि कांशीराम कॉलोनी के ए ब्लॉक में स्वतंत्रता दिवस पर जब लोग राष्ट्रध्वज फ हराकर राष्ट्रगान गाने की तैयारी कर रहे थे तो इसका कॉलोनी के ही कुछ लोगों ने विरोध किया था। इससे वहां तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों पक्षों के लोगों के आमने-सामने आ जाने से माहौल गरमाने लगा तो किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर वहां पहुंची थाना पुलिस ने अपनी मौजूदगी में राष्ट्रगान कराया था। लेकिन इसके बाद तिरंगा फहराने वालों के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई कर डाली। जिन लोगों को मुचलकों पर पाबंद किया गया उनमें से ज्यादातर संभ्रांत घरों के लोग हैं। अब ये लोग डीएम से मिलने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रलोभन देकर पूछे नाम
राष्ट्रगान हो जाने के बाद हलका दरोगा रमाकांत पुलिस के साथ कॉलोनी में पहुंचे और लोगों से कहा कि सरकारी योजना के तहत सभी को दो लाख 20 हजार रुपये मिलने हैं, लिहाजा सब लोग अपना नाम-पता नोट करा दें। उस वक्त ज्यादातर घरों में सिर्फ महिलाएं ही थीं, उन्होंने परिवार के लोगों के बारे में पुलिस को सारी जानकारी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग और दिव्यांग भी नहीं बख्शे
शनिवार को नोटिस तामील कराने के लिए पुलिस पहुंची तो महिलाएं भड़क गईं। कॉलोनी में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने बुजुर्ग, दिव्यांग और कुछ वर्षों से बाहर रह रहे लोगों को भी मुचलका पाबंद कर दिया है। दोनों पक्षों के मुचलका पाबंद 59 लोगों में 10 लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें दो-दो बार पाबंद किया गया है।

डेढ़ साल से बाहर वाले भी पाबंद 
कॉलोनी निवासी फ राह ने बताया कि उनके पति डेढ़ साल से बाहर रहकर नौकरी कर रहे हैं। पुलिस ने उन्हें भी पाबंद कर दिया है। आरिफ  उस्मानी रिक्शा चलाते हैं, वह बहुत कम घर आते हैं। सावित्री, शाहीन, शाहजहां, परवीन, सरिता पांडे आदि ने बताया कि अरविंद पांडे दिव्यांग है लेकिन पुलिस ने उन्हें भी नहीं बख्शा है। 

 
सरकारी योजना का झांसा देने वाली बात मेरी जानकारी में नहीं है। अगर लोगों के दो-दो बार मुचलके भरे गए हैं तो यह गलत है। बुजुर्ग और दिव्यांगों को भी पाबंद नहीं कराया जाएगा। सीबीगंज थाने को निर्देश जारी किए जाएंगे। 
- रोहित सिंह सजवाण, एसपी सिटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed